---Advertisement---

Moto AI Key ही नहीं लंबी बैटरी भी बनेगी Motorola Edge 70 Max स्मार्टफोन की शान! लॉन्च से पहले जानें लीक फीचर्स-कीमत

Motorola Edge 70 Max : मोटरोला एज 70 प्रो मैक्स में कंपनी हैवी बैटरी ही नहीं बल्कि कई हाईटेक एआई फीचर्स दे सकती है। इस फोन को 15 जुलाई 2026 को लॉन्च किया जाएगा। अगर आप किसी बेहतरीन फीचर्स वाले फोन को खरीदना चाहते हैं तो मोटो के इस अपकमिंग प्रीमियम फोन के लीक्स फीचर्स और कीमत जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 13, 2026 6:14 अपराह्न

Motorola Edge 70 Max
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Edge 70 Max:  मोटरोला एज 70 मैक्स स्मार्टफोन  15 जुलाई  2026 को लॉन्च हो रहा है। ये एक प्रीमियम फीचर्स से लैस मोबाइल बताया जा रहा है। इसमें कंपनी एप्पल फोन के एक्शन बटन की तरह Moto AI Key  दे सकती है। वहीं, इसमें हैवी बैटरी के साथ कई शानदार फीचर्स मिलने की उम्मीद है। अगर आप कोई नया प्रीमियम मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो  इसकी लीक कीमत और फीचर्स पर एक बार जरुर नजर डालें।

Motorola Edge 70 Max फोन में क्या मिल सकता है यूनिक?

मोटरोला एज 70 प्रो मैक्स 5जी स्मार्टफोन में 7100mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। वहीं, 90W का फास्ट चार्जर मिल सकता है। इसमें मोटो एआई बटन मिल सकता है। इसे दबाते ही मोटोरोला का एआई असिस्टेंट शुरु हो जाएगा, जो आपके कहने पर फोटो एडिटिंग,  ट्रांसलेशन और लंबे मैसेज को छोटा करने जैसे कई काम करेगा। इस फोन के पीछे मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इससे फोन के पीछे चार्जर या कोई भी मैग्नेटिक एक्सेसरी आसानी से चिपका सकेंगे।

मोटरोला एज 70 प्रो मैक्स 5जी स्मार्टफोन का कैमरा, प्रोसेसर और अन्य लीक फीचर्स

Motorola Edge 70 Maxस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.82 इंच की Extreme AMOLED फ्लैट कर्व्ड स्क्रीन मिल सकती है।
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5 का प्रोसेसर मिल सकता है।
बैटरी/चार्जर7100mAh की बैटरी के साथ 90W TurboPower चार्जर मिल सकता है। ये बैटरी 58 घंटों तक का बैकअप दे सकती है।
रैम/स्टोरेज12GB LPDDR5X रैम के साथ 256GB / 512GB UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकती है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंगफोन की सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 की रेटिंग के साथ ThinkShield Mobile सिक्योरिटी मिल सकती है।
कैमरा50 MP का फ्लैगशिप Sony LYT-710 OIS के साथ मिल सकता है। इसके साथ ही 50 MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 10 MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। सेल्फी के लिए 50 MP कैमरा मिल सकता है। फोन से 4K @60fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग की रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

 

मोटरोला एज 70 मैक्स 5 जी स्मार्टफोन की संभावित कीमत

मोटरोला एज 70 मैक्स की कीमत को लेकर कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 55000 के आस-पास की कीमत में लॉन्च कर सकती है। मोबाइल मार्केट में इसका मुकाबला iQOO 15R 5G  फोन से हो सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026