---Advertisement---

120 करोड़ मोबाइल फोन यूजर, 95 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ता, भारत प्रगति की ओर अग्रसर! ITU-WTSA सम्मेलन में बोले PM Modi

ITU-WTSA: पीएम मोदी ने भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ-वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्‍टैंडर्डाइजेशन असेंबली का उद्घाटन किया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 15, 2024 3:49 अपराह्न

ITU-WTSA
Follow Us
---Advertisement---

ITU-WTSA: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ-वर्ल्ड टेलीकम्युनिकेशन स्‍टैंडर्डाइजेशन असेंबली और 8वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 का उद्घाटन किया। इस दौरान यहां पर टेलीकॉम सेक्टर के कई दिग्ग्ज मौजूद रहें। वहीं पीएम मोदी ने ITU-WTSA का उद्घाटन कर सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात खुलकर रखी।

भारत प्रगति की ओर अग्रसर

अपने संबोधन के दौरान PM Modi ने कहा कि “आज भारत दूरसंचार और संबंधित प्रौद्योगिकी के मामले में दुनिया में सबसे आगे रहने वाले देशों में से एक है। भारत, जहां 120 करोड़ मोबाइल फोन उपयोगकर्ता हैं, 95 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं, जहां दुनिया के 40% से अधिक वास्तविक समय के डिजिटल लेनदेन होते हैं,

जहां डिजिटल कनेक्टिविटी को अंतिम-मील वितरण प्रभावी उपकरण के रूप में दिखाया गया है, वहां वैश्विक दूरसंचार की स्थिति और भविष्य पर चर्चा भी वैश्विक भलाई का माध्यम बनेगी।”

भारत दुनिया को संघर्ष से बाहर निकालने में लगा हुआ है

PM Modi ने आगे कहा कि “ITU-WTSA आम सहमति से पूरी दुनिया को सशक्त बनाने की बात करता है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस कनेक्टिविटी के जरिए पूरी दुनिया को सशक्त बनाने की बात करती है, यानी इस आयोजन में सर्वसम्मति और कनेक्टिविटी को एक साथ जोड़ा गया है। आप जानते हैं कि आज की संघर्षग्रस्त दुनिया के लिए ये दोनों कितने महत्वपूर्ण हैं।

भारत हजारों वर्षों से वसुधैव कुटुंबकम के अमर संदेश को जी रहा है। जब हमें जी20 का नेतृत्व करने का अवसर मिला तो हमने एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य का संदेश दिया। भारत दुनिया को संघर्ष से बाहर निकालकर जोड़ने में लगा है…।”

6 गुना अधिक मोबाइल फोन भारत में बन रहे है

ITU-WTSA सम्मेलन में PM Modi ने जोर देते हुए आगे कहा कि “2014 में, भारत में केवल दो मोबाइल विनिर्माण इकाइयाँ थीं और आज 200 से अधिक हैं। पहले हम ज्यादातर फोन विदेशों से आयात करते थे, आज हम पहले की तुलना में 6 गुना अधिक मोबाइल फोन भारत में बना रहे हैं।

हम एक मोबाइल निर्यातक देश के रूप में जाने जाते हैं और हम यहीं नहीं रुके हैं, अब हम दुनिया को चिप्स से लेकर तैयार उत्पाद तक पूरी तरह से मेड-इन-इंडिया फोन उपलब्ध कराने में लगे हुए हैं। हम भारत में सेमीकंडक्टर में भी भारी निवेश कर रहे हैं।”

भारत में जल्द आ सकता है 6जी

भारत की बढ़ती प्रभुता के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने ITU-WTSA सम्मेलन में आगे कहा कि “महज दस साल में भारत ने जो ऑप्टिकल फाइबर बिछाया है उसकी लंबाई पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से आठ गुना ज्यादा है। मैं आपको भारत की गति का एक उदाहरण दूंगा। दो साल पहले हमने मोबाइल कांग्रेस में ही 5G लॉन्च किया था। आज भारत का लगभग हर जिला 5G सेवा से जुड़ चुका है। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा 5जी बाजार बन गया है और अब हम 6जी तकनीक पर भी तेजी से काम कर रहे हैं”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026