---Advertisement---

100 से अधिक टीवी चैनल, 2 OTT प्लेटफॉर्म Nita Ambani की Jiostar.com के अंतर्गत होंगे मर्ज, Reliance और डिज्नी स्टार का हुआ विलय?

Jio Disney Hotstar Merger: जियो और डिज्नी हॉटस्टार के विलय के बाद रिलायंस कंपनी ने Jiostar.com की वेबसाइट को लॉन्च कर दिया है। माना जा रहा है कि इस मर्जर के बाद भारतीय दर्शकों को एक ही जगहों पर मनोरंजन से लेकर खेल संबंधित कंटेंट एक ही जगह पर प्रदान की जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 15, 2024 11:34 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 15, 2024 12:19 अपराह्न

Jio Disney Hotstar Merger
Follow Us
---Advertisement---

Jio Disney Hotstar Merger: बीते कुछ महीने से यह अटकले लगाई जा रही थी कि Reliance के साथ Disney Hotstar का विलय होने जा रहा है। हालांकि इसे लेकर कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि इस हफ्ते के आखिरी तक Jio और Disney Hotstar के विलय पर मुहर लग सकती है। जानकारी के मुताबिक Nita Ambani Jiostar.com की अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल सकती है। चलिए आपको बताते है कि Jio Disney Hotstar Merger से जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Nita Ambani की Jiostar.com वेबसाइट हुई लॉन्च

आपको बता दें कि सभी अटकलों के बावजूद Jiostar.com को लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि इस वेबसाइट पर अभी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा अगर हिस्सेदारी की बात करें तो Reliance इंडस्ट्रीज के पास 46.82 प्रतिशत की हिस्सेदारी, हॉटस्टार के पास 36.84 की हिस्सेदारी और Viacom18 के पास 16.34 प्रतिशत की हिस्सेदारी होगी।

100 से अधिक टीवी चैनल होते है संचालित

आपको बता दें कि Reliance की Jio Cinema, Viacom18 और Disney+Hotstar 100 से अधिक टीवी चैनलों को संचालित करते है। वहीं अब माना रहा है कि जियो और डिज्नी हॉटस्टार का मर्जर होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रतिस्पर्धा बढ़ने की उम्मीद है। गौरतलब है कि नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम अभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी सक्रिय है और अपने दर्शकों को बेहतरीन कंटेंट प्रदान कर रही है। वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या आने वाले समय में Jiostar.com क्या दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म को टक्कर दे सकेगा या नहीं।

क्यों Jio Disney Hotstar Merger पर लगी मुहर?

बता दें कि Jio Disney Hotstar Merger का मकसद एक ही जगह पर भारतीय दर्शकों को बेहद कम दाम पर फिल्में, टीवी शो, खेल और मनोरंजन को पर प्रदान करना है। मालूम हो कि बीते कुछ सालों में भारत में ओटीटी प्लेटफार्म की मांग काफी तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा माना जा रहा है कि Nita Ambani की Jiostar.com लॉन्च होने के बाद यह अमेज़ॅन, नेटफ्लिक्स जैसे वैश्विक दिग्गजों को कड़ी टक्कर दे सकती है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मर्जर के बाद दर्शकों की तरफ से कैसी प्रक्रिया सामने आती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026