---Advertisement---

Jio Recharge Plan: IPL 2025 देखने के लिए अलग से नहीं देना होगा कोई पैसा, इस सस्ते पैक में मुफ्त मिलता है JioHotstar का OTT सब्सक्रिप्शन

Jio Recharge Plan: IPL 2025 देखने के लिए अलग से कोई पैसा नहीं देना होगा। इस सस्ते पैक में JioHotstar का OTT सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 23, 2025 2:44 अपराह्न

Jio Recharge Plan
Follow Us
---Advertisement---

Jio Recharge Plan: बीते दिन से IPL 2025 का आगाज हो चुका है। अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में बिना आईपीएल 2025 का आनंद लेना चाहते हैं, तो इस खबर पर गौर करिए। अगर आप जियो सिम होल्डर हैं, तो आपको आईपीएल 2025 के सभी मैच देखने के लिए किसी भी तरह का कोई अतिरिक्त पैसा खर्च नहीं होगा। यह जियो रिचार्ज प्लान आपको आईपीएल का पूरा मनोरंजन देगा। जिये के इस नए रिचार्ज पैक में JioHotstar का मुफ्त OTT सब्सक्रिप्शन मिलता है। यही वजह है कि इस पैक ने आते ही सभी को दीवाना बना दिया है।

इस Jio Recharge Plan में फ्री मिलाता है JioHotstar का एक्सेस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IPL 2025 के डिजिटल अधिकार जियो के पास हैं। ऐसे में फोन पर आईपीएल 2025 देखने के लिए यूजर्स को जियो रिचार्ज प्लान करवाना ही होगा। जियो के रिचार्ज पैक का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को सिर्फ 100 रुपये का भुगतान करना होगा। साथ ही इसकी वैलिडिटी पूरे 90 दिनों तक रहेगी। मतलब एक बार रिचार्ज करवाने के बाद यूजर्स को 3 महीने तक किसी अन्य पैक की जरूरत नहीं पड़ेगी।

जियो ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि इस पैक में ग्राहकों को कुल 5GB इंटरनेट डेटा मिलता है। जियो के मुताबिक, JioHotstar OTT सब्सक्रिप्शन मोबाइल के साथ टीवी पर भी पूरी तरह से चलेगा। हालांकि, इस पैक में कोई वॉयस कॉल और SMS की सुविधा नहीं मिलती है।

Photo Credit: Jio

जियो रिचार्ज प्लान से उठा सकते हैं आईपीएल 2025 का लुत्फ

IPL 2025 का बिना किसी परेशानी के आनंद लेने के लिए इस Jio Recharge Plan को खरीदा जा सकता है। जियो के अनुसार, 299 रुपये के रिचार्ज पैक में रोजाना का 1.5GB इंटरनेट डेटा मिलता है। इसकी वैधता 28 दिनों तक रहेगी। इसके साथ ही असीमित वॉयस कॉल और SMS का भी लाभ उठा सकते हैं। ऐसे में आईपीएल 2025 का लुत्फ लेने के लिए आप इस पैक का चयन भी कर सकते हैं। पैक की ज्यादा जानकारी के लिए आप जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 17, 2026

OnePlus Nord CE 6 Lite

अप्रैल 17, 2026

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026