---Advertisement---

Krutrim AI vs ChatGPT: किस एआई चैटबॉट में मिलते हैं ज्यादा एडवांस फीचर्स, इस्तेमाल करने से पहले जानें डिटेल

Krutrim AI vs ChatGPT: अगर आप किसी एआई चैटबॉट का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको यहां से अच्छी जानकारी ले सकते हैं। जानें डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 16, 2023 12:40 अपराह्न

Krutrim AI vs ChatGPT
Follow Us
---Advertisement---

Krutrim AI vs ChatGPT: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई की दुनिया में चैटजीपीटी को टक्कर देने के लिए एक नया एआई कृत्रिम (Krutrim) आ गया है। देश की देसी इलेक्ट्रिक ऑटोमेटिक कंपनी ओला ने इस एआई को हाल ही में लॉन्च किया है। ओला ने इस एआई को मशीन लैंग्वैज डिजाइन पर तैयार किया है। इसे देश का पहला फुल स्टेक एआई सॉल्यूशन बताया गया है। इसकी खास बात है कि इस एआई को पूरी तरह से भारतीयों के हिसाब से तैयार किया गया है। ऐसे में Krutrim AI ओपनएआई के ChatGPT को कितनी टक्कर दे पाएगा। नीचे जानिए डिटेल।

जानें क्या है Krutrim AI

  • ओला कंपनी का कृत्रिम एआई एक मशीन लैंग्वेज सॉल्यूशन एआई है। इसे संस्कृत शब्द कृत्रिम से लिया गया है।
  • ओला के मुताबिक, Krutrim AI को देश की स्थानीय भारतीय ज्ञान, भाषा और डेटा को मिलाकर तैयार किया गया है। कंपनी ने इसके दो मॉडल तैयार किए हैं। इसमें एक बेस मॉडल है और दूसरा बड़ा मॉडल है।
  • ओला ने इस एआई को 20 भाषाओं में समझने में सक्षम बनाया है। साथ ही ये 10 भाषाओं में कंटेंट भी तैयार कर सकता है। मतलब ये लिखित रुप में सवालों के जवाब दे सकता है।
  • साथ ही ये कई तरह के क्रिएटिव कंटेंट जैसे- कविता और स्क्रिप्ट भी तैयार कर सकता है। ये ट्रांसलेट और कई बेहतर सुझाव भी दे सकता  है।
  • अगर आप इस एआई कृत्रिम का उपयोग करना चाहते हैं तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।

ChatGPT में है कमाल की खूबियां

अमेरिकी फर्म ओपनएआई ने चैटजीपीटी को तैयार किया है। इस मशहूर एआई को लर्निंग लैंग्वेज मशीन मॉडल पर डिजाइन किया गया है। ये एआई रियलस्टिक डॉयलॉग, क्रिएटिव राइटिंग और बड़े डेटाबेस के साथ आता है। चैटजीपीटी एक फेमस एआई चैटबॉट होने के साथ ही एक बड़ी एनालिसिस स्किल भी रखता है। ये फिलहाल हाई क्वॉलिटी कंटेंट को बेहतर तरीके से तैयार कर सकता है।

चैटजीपीटी एक पर्सनल असिस्टेंस और शेड्यूलिंग रिमाइंडर के तौर पर काम कर सकता है। ये मुश्किल सवालों के जवाब भी आसानी से दे सकता है। ये किसी भी कंटेंट को आसान भाषा में अनुवाद करके यूजर की मदद कर सकता है। हालांकि, इसके सभी जवाब सही हो, इसकी गारंटी कम है। मगर फिर भी इसका एक्युरेसी रेट अच्छा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026