Lava Bold 2 5G: बजट सेगमेंट में इस वक्त सस्ते फोन्स लाने की रेस चल रही है। इसमें वीवो, मोटोरोला, सैमसंग, रेडमी और इनफिनिक्स के साथ लावा का नाम भी शामिल है। ऐसे में अगर आप मार्च महीने में नया मोबाइल तलाश रहे हैं, तो लावा बोल्ड 2 5जी मोबाइल का इंतजार कर सकते हैं। कई ताजा रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस अपकमिंग मॉडल को इसी महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ऐसे में यह फोन गूगल पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें काफी प्रीमियम खूबियां मिलने की संभावना जताई गई है।
Lava Bold 2 5G का धाकड़ प्रोसेसर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग मोबाइल लावा बोल्ड 2 5जी में मीडियाटेक डाइमेंशन 7060 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। ऐसे में इसकी स्पीड और परफॉर्मेंस काफी तगड़ी रहने की संभावना है। इसका अंतूतू स्कोर 5 लाख से ज्यादा रहने का अनुमान है। कंपनी इसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की स्टोरेज जोड़ सकती है। ऐसे में गेमर्स के लिए भी यह फोन बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।
दमदार स्क्रीन की सुविधा
फोन मेकर इसमें 6.67 इंच की धांसू स्क्रीन शामिल कर सकती है। इसमें फुल एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ एमोलेड तकनीक दी जा सकती है। साथ ही 120Hz की रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसमें शानदार व्यूइंग और गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान कर सकती है।
कैमरा सेटअप मचा सकता है तहलका
इसके अलावा, फोन के बैक पैनल पर आलीशान कैमरा मॉड्यूल आने की आशंका है। इसमें 50एमपी का एआई रियर कैमरा, एचडीआर, पोर्ट्रेट, ब्यूटी और एआई फीचर्स के साथ आ सकता है। साथ ही 2एमपी का मोनो सेंसर आ सकता है। वहीं, आगे की तरफ, 16एमपी का सेल्फी शूटर मिलने की उम्मीद है। ऐसे में लड़कियां इसमें शानदार तरीके से वीडियो कॉलिंग और सेल्फी फोटो का आनंद ले सकती हैं।
लावा बोल्ड 2 5जी की लॉन्च और प्राइस डिटेल हुई लीक
सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आगामी लावा बोल्ड 2 5जी फोन को 13 मार्च को इंडियन मार्केट में उतारा जा सकता है। ऐसे में लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है। वहीं, इसका अनुमानित प्राइस 13999 रुपये से लेकर 15999 रुपये के करीब रहने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक इस फोन को लेकर कंपनी ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।






