---Advertisement---

Vivo X300 Ultra: 200MP का डुअल कैमरा ही नहीं बल्कि ये 2 खूबियां भी हिलाएंगी टेक मार्केट! जानें लीक फीचर्स और कीमत

Vivo X300 Ultra: वीवो एक्स 300 लॉन्च भी नहीं हुआ है. लेकिन ये अपने लीक फीचर्स के कारण काफी सुर्खियों में बना हुआ है। जानें फोन में क्या कुछ नया और खास मिल सकता है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 6, 2026 6:10 अपराह्न

Vivo X300 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X300 Ultra:  वीवो का अपकमिंग स्मार्टफोन लंबे समय से चर्चाओं में बना हुआ है।  वीवो एक्स 300 अल्ट्रा की अभी लॉन्च डेट, फीचर्स और कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन इसके लीक फीचर्स काफी सुर्खियों में है। इसका 200MP का डुअल मेन कैमरा दुनियाभर के लोगों का खास ध्यान खींच रहा  है। लेकिन क्या आपको पता है ?  वीवो के इस प्रीमियम स्मार्टफोन में क्या कुछ नया मिल सकता है?

Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन की बैटरी और चार्जर

वीवो एक्स300 अल्ट्रा में 7,000mAh की बैटरी और 100W का सुपर फास्ट चार्जर मिल सकता है। इसमें रिवर्स चार्जिंग के साथ 50W की वायरलेस फ्लैश चार्जिंग भी मिल सकती है। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, ब्राउजिंग और कॉलिंग करते हैं, तो यह बैटरी 3 दिन तक का बैकअप दे सकती है।

वीवो एक्स300 फोन का प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

वीवो एक्स300 अल्ट्रा मोबाइल में हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग काम के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 का प्रोसेसर मिल सकता है। फोन को गर्म होने से बचाने के लिए Liquid Cooler Vapor Chamber (VC) सिस्टम मिल सकता है। वीडियो को स्मूथ रिकॉर्ड करने के लिए V3+ इमेजिंग चिप मिल सकती है। वहीं, Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम 5 साल की गारंटी के साथ एआई से लेस हो सकता है।

वीवो के प्रीमियम फोन का कैसा हो सकता है कैमरा?

वीवो अपने प्रीमियम स्मार्टफोन में डुअल 200MP कैमरा सेटअप दे सकती है। ये कैमरे Sony LYT-901 सेंसर और Samsung HPB सेंसर से लेस हो सकते हैं। ये दोनों कैमरे मेन और पेरिस्कोप टेलीफोटो में यूज हो सकते हैं। वहीं, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है। वहीं, दूर की चीजों के प्रोफेशनली रिकॉर्ड करने के लिए कंपनी 400mm Zeiss Teleconverter दे सकती है। ये 17x ऑप्टिकल ज़ूम से लेस हो सकता है। अंधरे में भी क्लियर फोटो और वीडियो को क्लिक किया जा सकता है। वहीं, 50MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही कंपनी फिल्मों के लेवल की वीडियो क्वालिटी देने के लिए 8K वीडियो और 4K @ 120fps Dolby Vision HDR का सपोर्ट दे सकती है।

वीवो 300 एक्स अल्ट्रा 5जी मोबाइल की स्क्रीन और सेफ्टी

वीवो 300 एक्स अल्ट्रा में 6.82-इंच की बड़ी LTPO OLED स्क्रीन कंपनी दे सकती है। ये तेज धूप में भी क्लियर दिखेगी। आंखों की सुरक्षा के लिए 2160Hz हाई-फ़्रीक्वेंसी PWM डिमिंग तकनीक मिल सकती है। स्क्रीन को टूटने से बचाने के लिए Armor Glass मिल सकता है। पानी-धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 की रेटिंग मिल सकती है।

Vivo X300 Ultra की संभावित कीमत और अनुमानित लॉन्चिग

अभी तक वीवो ने अपने इस बेहद हाईटेक फोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानाकरी नहीं दी है। लेकिन इसे 80000 हजार से लेकर 1.70 लाख के आस-पास की कीमत  में लॉन्च किया जा सकता है। इसके टॉप वेरियंट में प्रोफेशनल कैमरा किट मिलेगी। ये फोन इसी साल 2026 में लॉन्च हो सकता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 21, 2026

OPPO F33

अप्रैल 21, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

अप्रैल 21, 2026

OnePlus Nord CE 6 Lite 5G

अप्रैल 21, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 20, 2026

Apple iPhone 18 Pro Max

अप्रैल 20, 2026