---Advertisement---

मेटल बॉडी और 9-इंच डिस्प्ले के साथ तबाही मचाने आया Lenovo Tab M9, 13000 से कम कीमत में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Lenovo Tab M9: दिग्गज टेक कंपनी Lenovo ने देश में अपना नया टैबलेट Tab M9 लॉन्च कर दिया है और इसे कई प्रीमियम फीचर से लैस किया गया है। यह टैबलेट अपने प्राइस सेगमेंट में कई अन्य टैबलेट को कड़ी टक्कर देता है। परफॉर्मेंस के लिए Tab M9 को Mediatek Helio G80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मई 28, 2023 12:52 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Lenovo Tab M9: दिग्गज टेक कंपनी Lenovo ने देश में अपना नया टैबलेट Tab M9 लॉन्च कर दिया है और इसे कई प्रीमियम फीचर से लैस किया गया है। यह टैबलेट अपने प्राइस सेगमेंट में कई अन्य टैबलेट को कड़ी टक्कर देता है। परफॉर्मेंस के लिए Tab M9 को Mediatek Helio G80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस टैबलेट को ग्राहक आने वाली 1 जून से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। तो आइए इस टैबलेट की सभी जानकारियां आपको बताते हैं।

ये भी पढ़ें: Godrej के 180 लीटर वाले फ्रिज को 4164 रुपए की EMI पर खरीदने का तगड़ा ऑफर, यहां से खरीदे

Lenovo Tab M9 की स्पेसिफिकेशन

ये नया Lenovo Tab M9 टैब एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड है और इसे कंपनी की तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे, जिसकी जानकारी कंपनी ने दी है। फोन में 9 इंच की 400 निट्स पीक ब्राइटनेस वाली HD LCD टीएफटी डिस्प्ले दी गई है। परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस टैब को Mediatek Helio G80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है। अगर कैमरे की बात करें तो, इस टैब में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Lenovo Tab M9 टैब में 64 GB और 128 GB तक की स्टोरेज दी गई है।

इनके अलावा कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, हेडफोन पोर्ट और यूएसबी टाइप-C पोर्ट भी दिया गया है।  इस डिवाइस में गूगल वन, गूगल टीवी, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब किड्स जैसे कई ऐप्स पहले से ही प्री इंस्टॉल किए गए हैं।

Display9 Inch LCD TFT
Camera8MP Rear & 2 MP Front
ProcessorMediatek Helio G80
Storage64 GB and 128 GB
Battery5100mAh

Lenovo Tab M9 की कीमत

Lenovo Tab M9 टैबलेट को 12999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। बढ़ती डिमांड और बढ़ते यूसेज को देखते हुए कंपनी ने इसमें कई प्रीमियम फीचर्स दिए हैं। अगर कलर की बात की जाए, तो Lenovo Tab M9 दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है, जिसमें फ्रॉस्ट ब्लू और स्टॉर्म ग्रे कलर्स उपलब्ध हैं। इस टैब में गेमिंग, इंटरटेनमेंट, जैसे सभी काम आसानी से किए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मार्केट में तहलका मचाने इस दिन आ रहा है Redmi 12, कीमत से लेकर शानदार फीचर्स तक देखें सबकुछ

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026