---Advertisement---

4K स्क्रीन और डॉल्बी ऑडियो के साथ Lloyd ने उतारे दमदार QLED Smart TV, इंटेलीजेंस फीचर्स और बहुत कुछ है खास

Lloyd QLED Smart TV: इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम बनाने वाली मशहूर कंपनी लॉएड (Lloyd) ने स्मार्टटीवी की दुनिया में तहलका मचा दिया है। दरअसल लॉएड ने भारत में नए QLED TV लॉन्च किए हैं। कंपनी ने तीन नए स्मार्टटीवी उतारे हैं और इसमें काफी दमदार फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 43, 50 और 55 इंच शामिल है। ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 1, 2023 4:35 अपराह्न

Lloyd QLED Smart TV
Follow Us
---Advertisement---

Lloyd QLED Smart TV: इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम बनाने वाली मशहूर कंपनी लॉएड (Lloyd) ने स्मार्टटीवी की दुनिया में तहलका मचा दिया है। दरअसल लॉएड ने भारत में नए QLED TV लॉन्च किए हैं। कंपनी ने तीन नए स्मार्टटीवी उतारे हैं और इसमें काफी दमदार फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 43, 50 और 55 इंच शामिल है। बताया जा रहा है कि इसमें शानदार विजुअल्स, इंटेलीजेंस फीचर्स, 4K अपस्कालिंग और MEMC तकनीक दी गई है।

Lloyd QLED Smart TV की जानकारी

इसके साथ ही HDR10 सपोर्ट, सीमलैस इंटीग्रेशन और एप्पल डिवाइसेस सपोर्ट बनाया गया है। लॉएड ने इन सीरीज को एचडी रेडी WebOS TV प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। इसके अलावा कंपनी ने एक 32 इंच का एचडी रेडी टीवी भी लॉन्च किया है।

Lloyd QLED Smart TV की खूबियां

लॉएड ने इन स्मार्टटीवी में 3840 × 2160 पिक्सल रेज्योलूशन के साथ इसमें बेहतर स्क्रीन एक्सपीरियंस मिलता है। वहीं, कंपनी ने इसमें साउंड सिस्टम भी बेहतर दिया है। इसमें 20W का स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसमें ALLM तकनीक भी दी गई है। इसमें एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और वॉयरलैस एलएएन की कनेक्टिविटी दी गई है। वहीं, इसमें स्ट्रीमिंग ऐप्स की भरमार है। इसमें यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम जैसे ऐप्स दिए गए हैं। कंपनी ने टीवी के साथ एक मैजिक रिमोट दिया है। इससे टीवी चलाने में आसानी होती है। कंपनी ने इसमें 60hz की रिफ्रेश रेट और एक साल की वारंटी दी है।

Lloyd QLED Smart TV की कीमत

इसके 43 इंच वाले मॉडल की कीमत 29999 रुपये, 50 इंच वाले की 39999 रुपये और 55 इंच वाले मॉडल की कीमत 44990 रुपये है। वहीं, 32 इंच वाला टीवी 13999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन सभी को फ्लिपकार्ट शॉपिंग साइट से खरीदा जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026