---Advertisement---

Android और iPhone को चार्ज करने के लिए Raegr ने लॉन्च किया Magsafe Charger, जानें MagFix Arc M500 की खूबियां

Magsafe Charger: मैग्नेटिक तकनीक के साथ एंड्रॉइड और आईफोन को चार्ज करने के लिए Raegr ने मैगफिक्स आर्क एम500 चार्जर को लॉन्च कर दिया है। ये 5वाट से लेकर 15 वाट तक का सपोर्ट देता है।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 17, 2023 9:02 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 9:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Magsafe Charger: स्मार्टफोन की तकनीक में लगातार सुधार हो रहा है। मार्केट में अब फोल्ड और फ्लिप फोन का जलवा तेजी से धूम मचा रहा है। इसी बीच फोन्स में मिलने वाली चार्जिंग तकनीक भी तेजी से बदल रही है। आपको बता दें कि जहां कंपनियां 100W से ज्यादा का टर्बो फास्ट चार्जर ला रही है। वहीं, एप्पल कंपनी ने एक अब मैग्नेटिक चार्जिंग तकनीक के साथ आने वाले चार्जर को उतार चुका है। ऐसे में अब इसके विकल्प के तौर पर Raegr कंपनी ने Raegr MagFix Arc M500 को लॉन्च कर दिया है।

Raegr MagFix Arc M500 चार्जर के फीचर्स

Raegr कंपनी ने MagFix Arc M500 चार्जर को काफी कम दाम पर लॉन्च किया है। इसे स्लीक और काफी लाइटवेट डिजाइन और पोर्टेबली तैयार किया गया है। इससे आप इस चार्जर को कही भी आसानी से लेकर जा सकते हैं।

Raegr ने इस चार्जर को काफी दमदार खूबियों के साथ उतारा है। ये चार्जर 5 से 15W की चार्जिंग तक कर सकता है। कंपनी का दावा है कि ये चार्जर आईफोन 15,14,13 और 12 सीरीज को आसानी से चार्ज कर सकता है। साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि इसकी मदद से फोन को सुरक्षित और सीमलैसली चार्ज किया जा सकता है। ये ओवरहीटिंग की समस्या से भी बचाता है।

MagFix Arc M500 चार्जर की कीमत

Raegr MagFix Arc M500 चार्जर को भारत में 1091 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। अगर आप इसका लाभ लेना चाहते हैं तो आप इसे कंपनी की आधिकारिक साइट और अमेजॉन इंडिया शॉपिंग साइट से खरीद सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026

Leave a Comment