---Advertisement---

क्यों Meta CEO Mark Zuckerberg मांग रहे फैमलिज से माफी? जानें पूरा मामला

Mark Zuckerberg: मेटा, टिकटॉक, एक्स और अन्य सोशल मीडिया दिग्गजों के शीर्ष अधिकारियों को अपने प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा के संबंध में सीनेट न्यायपालिका समिति के कठिन सवालों का सामना करना पड़ा। गवाहों और कानूनविदों ने चिंताओं का हवाला देते हुए ऑनलाइन परिदृश्य की एक स्पष्ट तस्वीर पेश की। बता दें कि मेटा(Meta) के ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 1, 2024 2:58 अपराह्न

Mark Zuckerberg
Follow Us
---Advertisement---

Mark Zuckerberg: मेटा, टिकटॉक, एक्स और अन्य सोशल मीडिया दिग्गजों के शीर्ष अधिकारियों को अपने प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा के संबंध में सीनेट न्यायपालिका समिति के कठिन सवालों का सामना करना पड़ा। गवाहों और कानूनविदों ने चिंताओं का हवाला देते हुए ऑनलाइन परिदृश्य की एक स्पष्ट तस्वीर पेश की। बता दें कि मेटा(Meta) के सीईओ Mark Zuckerberg अमेरिकी सीनेट की एक सुनवाई के दौरान शर्म से लाल नजर आए।

Meta CEO Mark Zuckerberg ने मांगी माफी

बता दें कि दनादन सवालों की बौछार कर रहे जॉश हॉले ने Mark Zuckerberg से पूछा कि क्या आपको पता है कि आपके पीछे कौन बैठा है? ये देश के वह लोग है जिनके बच्चों को सोशल मीडिया से या तो नुकसान हुआ है या फिर उनकी जान चली गई। आपने किसे नौकरी से हटाया या क्या आपने किसी पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया । मार्क जुकरबर्ग ने जवाब दिया “ऐसा मुझे नही लगता है। ” वकील ने इन पर टोका और पूछा कि क्या आप पीड़ित परिवार से माफी मांगना चाहते है। इसे सुनते ही जुकरबर्ग खड़े हुए और परिवारवालों से माफी मांगी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल परिवारों का आरोप था कि बच्चों को पहुंचने वाले नुकसान को रोकने के लिए मेटा की ओर से किसी तरह का एक्शन नही लिया गया। रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिकी की कई स्टेट्स ने मेटा समेत टेक कंपनियों के खिलाफ मामले दर्ज करवाए हैं। कंपनियों पर आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर बच्चों की सुरक्षा खतरे में डालकर सोशल मीडिया माध्यमों में बच्चों की मानसिक सेहत बिगाड़ने, आत्महत्या के लिए उकसाने और शोषण का शिकार बनाने वाले फीचर शामिल किए। जिसके बाद यह सुनवाई की गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 29, 2026