---Advertisement---

Mobile Recharge Hike: क्या चुनावों के बाद मोबाइल पर बात करना हो जाएगा महंगा? यूजर्स में क्यों मची खलबली

Mobile Recharge Hike: चुनावों के बाद मोबाइल रिचार्ज महंगे हो सकते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 14, 2024 1:49 अपराह्न

Mobile Recharge
Follow Us
---Advertisement---

Mobile Recharge Hike: देश में इस समय लोकसभा चुनाव Lok Sabha Election 2024 चल रहे है। इस बार आम चुनाव 7 चरणों में संपन्न किए जाएंगे। जिनका परिणाम 4 जून को आएगा। देश में इस वक्त चुनावी माहौल है। राजनैतिक दल एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए खूब निशाना साध रही हैं।

इस बीच आम जनता के मन में खलबली वाली स्थिति पैदा हो गई है। खबरों की मानें तो चुनावों के बाद मोबाइल रिचार्ज महंगे Mobile Recharge Hike हो जाएंगे। जिसके लिए अब यूजर्स को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।

क्या महंगे होने वाले हैं Mobile Recharge?

मीडिया रिपोर्ट में Mobile Recharge Hike को लेकर तमाम तरह की खबरें चल रही हैं। टेलीकॉम कंपनियां टैरिफ प्लान में 25 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं। अगर ऐसा हो जाता है तो आम इंसान के लिए अब फोन पर बात करना काफी महंगा पड़ेगा।

बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर कंपनियां अपने रिचार्ज के दामों को बढ़ा सकती हैं। खबरों में ये भी चल रहा है कि, शहर में रहने वाले लोगों को गांव में रहने वाले लोगों के मुकाबले थोड़े से ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। ब्रोकरेज एक्सिस कैपिटल की एक रिपोर्ट में इसका कारण बताया गया है। टेलीकॉम कंपनियां 5G की सर्विस देने के बाद इसका फायदा उठाने के लिए ये कदम उठा सकती हैं।

रिचार्ज महंगे होने से पड़ सकता है यूजर की जेब पर असर

रिचार्ज की कीमत बढ़ने पर यूजर को 25 से 30 रुपए ज्यादा देने पड़ सकते हैं। क्योंकि अभी तक किसी भी टेलीकॉम कंपनी ने आधिकारिक रुप से कोई एलान नहीं किया है। इसलिए ये अभी कहना मुश्किल है कि, मोबाइल रिचार्ज पर कितने रुपए और कब बढ़ंगे?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026