---Advertisement---

Monsoon AC Tips: खर्चे से बचना है तो बारिश में AC चलाते हुए भूलकर भी ना करें ये गलतियां

Monsoon AC Tips: बारिश में एसी चलाते हुए भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, वरना नुकसान हो सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 12, 2024 1:34 अपराह्न

Monsoon AC Tips
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon AC Tips: मानसून शुरु होते ही पहाड़ों से लेकर मैदानों तक में आफत की बारिश बरस रही है। बारिश ने जहां लोगों को राहत दी है वहीं, दूसरी तरफ जान और माल का भी काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में बारिश अब लोगों के लिए नुकसान का कारण बनती जा रही है। मानसून में बारिश के साथ चिपचिपाने वाली गर्मी भी बढ़ती जा रही है। इससे बचने के लिए लोग AC का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है? अगर आप बारिश में AC का इस्तेमाल करते हैं तो मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस दौरान आपके द्वारा की गई कुछ गलतियां भारी पड़ सकती है।

कोइल नमी के कारण खराब हो सकती है।

बारिश में अगर आप कंडीशनर चलाते हैं तो एयर कंडीशनर की कोइल नमी का शिकार हो सकती है। AC की कोइल ठंडक बढ़ाने का काम करती है। ऐसे में नम होने के कारण ये फूंक सकती है।

करंट की स्थिति पैदा हो सकती है।

अगर आपके AC की वायरिंग ऐसे स्थान पर हुई है जहां पर बारिश का पानी या फिर नमी होती है तो इसे तुरंत हटा ले। बारिश के कारण AC वाले स्थान पर करंट आ सकता है या फिर वायरिंग खराब हो सकती है।

कम्प्रेशर खराब हो सकता है।

बारिश में जहां तक हो सके अपने AC को 25 से 28 डिग्री के तापमान पर रखें। इससे ह्यूमिडिटी लेवल कम तो होगा ही इसके साथ ही बिल भी कम है। इस दौरान आप ड्राई मोड का इस्तेमाल करें। इससे आपके AC का कम्प्रेशर खराब नहीं होगा। बारिश में AC चलाने पर इसके कम्प्रेशर पर असर पड़ता है।

एसी यूनिट खराब हो सकती है।

अगर आपका एसी यूनिट बाहर की तरफ लगा हुआ है तो बारिश के दौरान भूलकर भी इसे ना चलाएं। इससे करंट की समस्या पैदा हो सकती है और ये नमी के कारण फूंक सकता है।

AC फूंक सकता है।

बारिश के मौसम में बिजली की बहुत ज्यादा कटौती होती है। ऐसे में अपने महंगे AC को डायरेक्ट स्विच बोर्ड में ना लगाएं, अगर आप ऐसा करते हैं तो एसी फूंक सकता है। कोशिश करें आप स्टेबलाइजर लगाकर एसी चलाएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026