---Advertisement---

Moto Razr 2023 स्मार्टफोन की बैक डिस्प्ले हुई रिवील! फीचर्स देख हो जाएंगे लट्टू

Moto Razr 2023: मोटोरोला के नए फोन Moto Razr 2023 स्मार्टफोन की बैक डिस्प्ले की डिटेल सामने आई है। जानिए फुल जानकारी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 26, 2023 10:30 पूर्वाह्न

Moto Razr 2023
Follow Us
---Advertisement---

Moto Razr 2023: स्मार्टफोन के बाजार में बड़ी बैटरी लाइफ वाले और फोल्डेबल फोन भी आ रहे हैं। वहीं, सैमसंग और ओप्पो जैसी कंपनियां फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं। ऐसे में मोटोरोला फोन मेकर ने एक खास जानकारी शेयर की है। आपको बता दें कि Moto Razr 2023 फोन को जल्द पेश करने वाली है। ऐसे में मोबाइल की कई खास जानकारियां सामने आ रही हैं।

Moto Razr 2023 की जानकारी

यहां पर आपको बता दें कि कंपनी ने अपने इस नए फोन का एक टीजर जारी किया था। इस टीजर में फोन के बैक कैमरे की कुछ खास जानकारी तो सामने आई, मगर फोन के पीछे की तरफ की डिस्प्ले कैसी होगी, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। कहा जा रहा है कि लोगों को इसका कैमरा सेटअप काफी पसंद आएगा।

ये भी पढ़ें: Flipkart Sale: Motorola Moto E13 स्मार्टफोन को भारी छूट पर खरीदने का सुनहरा मौका, अभी नहीं तो कभी नहीं!

Moto Razr 2023 की खास खूबियां

बताया जा रहा है कि इस फोन की दूसरी स्क्रीन का साइज 3 इंच से अधिक होगा। खबरों के मुताबिक, मोटो इस नए फोन में 3.5 इंच की बैक डिस्प्ले दे सकती है। वहीं, फोन मार्केट में ऐसी स्क्रीन को वॉटरशेड कहा जाता है। कहा जा रहा है कि इस फोन में पिछले बार दिए गए बैक डिस्प्ले से अच्छा और बड़ा होगा। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि मोटोरोला के इस फोन की बैक स्क्रीन सैमसंग के फ्लिप 5 फोन 3.4 इंच से बड़ी होगी।

Moto Razr 2023 अन्य संभावित फीचर्स

मॉडलMoto Razr 2023
प्रोसेसरSnapdragon 8+ Gen 1
बैटरी3640mah
डिस्प्ले6.7 इंच
रैम8GB और 12GB
एंड्राइड13

 

इसके अन्य फीचर्स की बात करे तो इसमें स्नैपड्रैगन का प्रोसेसर दिया जाएगा। ये जेन प्लस 8 हो सकता है। इसके साथ ही एंड्राइड 13 सपोर्ट दिया जाएगा। फोन की मेन स्क्रीन 6.7 इंच के साथ फुल एचडी प्लस होगी। वहीं, फोन में 144hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि फोन में पावर के लिए 3640mah की बैटरी और 33W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। इस फोन में 8GB और 12GB रैम का विकल्प दिया जा सकता है। इस फोन को इस साल के अंत तक पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 19, 2026

Oppo A6s 5G

मार्च 19, 2026

Realme P4 Lite 5G

मार्च 19, 2026

Vivo T5x 5G

मार्च 18, 2026

ChatGPT

मार्च 18, 2026

Poco X8 Pro 5G

मार्च 18, 2026