---Advertisement---

Motorola edge 40 neo: कल लॉन्च होगा मोटोरोला का ये धाकड़ फोन, Flipkart से कर सकेंगे खरीददारी  

Motorola edge 40 neo: मोटोरोला का ये फोन 21 सितंबर को फ्लिपकार्ट के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले इसके फीचर्स की डिटेल फ्लिपकार्ट पर रिवील हो चुकी है। हम यहां इन्हीं के बारे में बताने वाले हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 20, 2023 12:15 अपराह्न

Motorola edge 40 neo
Follow Us
---Advertisement---

Motorola edge 40 neo: टेक कंपनी मोटोरोला एक के बाद एक स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। कल यानी 21 सितंबर को कंपनी की तरफ से edge सीरीज के पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के माध्यम से Motorola edge 40 neo लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को यूरोपीय मार्केट में पहले ही पेश किया जा चुका है और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल भी सामने आ चुकी है। हम यहां आपको इसी फोन के स्पेक्स के बारे में बताने वाले हैं।

फ्लिपकार्ट पर लॉन्च होगा Motorola edge 40 neo


इस अपकमिंग फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के माध्यम से लॉन्च किया जाएगा। इसको 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ लाया जा सकता है। भले ही इसके स्पेक्स की डिटेल आ चुकी है लेकिन फोन की कीमत के मामले में पुख्ता तौर पर कोई अपडेट नहीं है। लीक्स में कहा जा रहा है इस फोन को कंपनी 24999 रुपये की कीमत में पेश कर सकती है।

Motorola edge 40 neo में क्या होंगे स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला के इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7030 (MediaTek Dimensity 7030) दिया जाएगा। 144 हर्टज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट प्रदान करने वाली 6.55 इंच की PoleD डिस्प्ले इसमें देखने को मिलेगी। जो 409 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आएगी। फोन में एंड्रॉइड 13 के साथ दो साल के अपग्रेड्स मिलेंगे। यह फोन 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। इसमें रियर पैनल पर OIS के साथ आने वाला 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। साथ ही 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर देखने को मिलेगा और सेल्फी के दीवानों के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन को पानी और धूल से प्रतिरोधक बनाने के लिए आईपी 68 की रेटिंग दी जाएगी।

स्पेसिफिकेशनMotorola edge 40 neo
डिस्प्ले 6.55 इंच की PoleD डिस्प्ले 144 हर्टज रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 7030
बैटरी 5000 एमएएच 68 वॉट की चार्जिंग के साथ
कैमरा50 मेगापिक्सल ( OIS ), 13 मेगापिक्सल (UW)
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉइड 13 दो साल के अपग्रेड्स के साथ
स्टोरेज128 जीबी और 256 जीबी
सेल्फी कैमरा32 मेगापिक्सल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026