---Advertisement---

Motorola Edge 70 Pro: आते ही लूट लेगा कैमरा प्रेमियों का दिल, इतनी खूबियां कि भूल जाएंगे DSLR! क्या AI फीचर्स के साथ बन पाएगा नया बादशाह

Motorola Edge 70 Pro: मोटोरोला एज 70 प्रो मोबाइल अगले कुछ हफ्तों में भारतीय बाजार में शानदार एंट्री मार सकता है। इसमें एडवांस चिपसेट के साथ बेहद ही कमाल का कैमरा सेटअप मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 14, 2026 12:28 अपराह्न

Motorola Edge 70 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Edge 70 Pro: मोटोरोला फोन कंपनी ने हाल ही में एज सीरीज का फ्यूजन स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। ऐसे में एक बार फिर फोन कंपनी यूजर्स को लुभाने की कोशिश में जुट गई है। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अपकमिंग मोटोरोला एज 70 प्रो फोन सिर्फ डिजाइन से नहीं, बल्कि अपने यूनिक और दमदार फीचर्स के दम पर भी किसी को दीवाना बना सकता है। इंटरनेट से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक इसकी काफी चर्चा हो रही है। इसके कई कैमरा स्पेक्स डीएसएलआर को भी चुनौती प्रदान कर सकते हैं।

मोटोरोला एज 70 प्रो को खास बना सकता है इसका धाकड़ कैमरा

ताजा रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो आगामी मोबाइल मोटोरोला एज 70 प्रो में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 50एमपी का प्राइमरी कैमरा, 50एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस और 10एमपी का टेलीफोटो सेंसर मिलने की संभावना है। वहीं, आगे की तरफ भी 50एमपी का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग शूटर देखने को मिल सकता है। इसमें कई आलीशान कैमरा खूबियां जोड़ने की उम्मीद है, जिससे इसका कैमरा मॉड्यूल डीएसएलआर को कड़ी चुनौती प्रदान कर सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें एआई पावर्ड कैमरा स्पेक्स भी मिलने का अनुमान है। कंपनी इसके लिए मोटो एआई सुइट में नए कैमरा फीचर्स शामिल कर सकती है। साथ ही मोटो एआई के तहत कई सारे दमदार फीचर्स मिल सकते हैं।

मोटोरोला एज 70 प्रो में मिल सकती हैं ये खूबियां

उधर, कई अन्य रिपोर्ट्स की मानें, तो मोटोरोला एज 70 प्रो मोबाइल में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट को शामिल किया जा सकता है। कंपनी इसके साथ एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट दे सकती है। इसमें 8जीबी की रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प जोड़ सकती है, जिससे यूजर्स को स्मूद एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें 6.7 इंच की डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट और 2500 निट्स की ब्राइटनेस शामिल कर सकती है, जिससे यूजर्स को तेज धूप में भी बढ़िया स्क्रीन अनुभव मिलने का अनुमान है। इसमें 6500mAh की बैटरी क्षमता और 45W का वायर्ड चार्जर आने की आशंका है।

क्या है लॉन्च और प्राइस की अनुमानित डिटेल

लीक्स की मानें, तो मोटोरोला एज 70 प्रो का दाम 31999 रुपये रहने की संभावना है। कंपनी इसे मई के आखिर में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई भी औपचारिक सूचना सामने नहीं आई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026

Vivo T5 Lite 5G

जुलाई 10, 2026