---Advertisement---

Motorola Edge 70 Ultra 5G: टेक्सचर्ड बैक पैनल और ट्रिपल कैमरा सेटअप उड़ाएगा गर्दा, गेमिंग के लिए मिल सकता है यह यूनिक फीचर; जानें लीक्स

Motorola Edge 70 Ultra 5G: अपकमिंग मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा 5जी मोबाइल में टेक्सचर्ड बैक पैनल डिजाइन और दमदार कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें गेमिंग के लिए एक खास चिप आने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 4, 2025 4:39 अपराह्न

Motorola Edge 70 Ultra 5G
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Edge 70 Ultra 5G: अगर आपके लिए फोन का मतलब स्टाइलिश डिजाइन है, तो आगामी मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा 5जी मोबाइल आपको काफी पसंद आ सकता है। इसमें काफी यूनिक लुक और प्रीमियम फिनिश मिलने की उम्मीद है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसमें टेक्सचर्ड बैक पैनल दिया जा सकता है। बता दें कि यह पैनल 3डी पैनल की तरह नजर आ सकता है। इसमें नकली लकड़ी, पत्थर और वॉलपेपर के मुकाबले काफी लुभावना डिजाइन देखने को मिलता है।

कब तक एंट्री ले सकता है Motorola Edge 70 Ultra 5G

सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में कई पोस्ट में बताया गया है कि मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा 5जी जनवरी 2026 तक इंडिया में लॉन्च हो सकता है। वहीं, कई अन्य लीक्स की मानें, तो इसे दिसंबर 2025 के आखिर तक लाने की योजना है। हालांकि, यह जानकारी सिर्फ अफवाहों पर आधारित है। कंपनी ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

कितनी रह सकती है मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा 5जी की कीमत

ताजा लीक्स पर यकीन करें, तो माना जा रहा है कि आगामी मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा 5जी का संभावित दाम 89999 रुपये रहने का अनुमान है। इसके टॉप वेरिएंट का दाम 94999 रुपये होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

आते ही धूम मचाएगा जानदार कैमरा सेटअप

कई हालिया लीक्स पर गौर करें, तो बताया जा रहा है कि अपकमिंग मोटोरोला एज 70 अल्ट्रा 5जी पीछे की तरफ रेक्टेंगुलर कैमरा आइलैंड आने का अनुमान है, जिसमें तीन कैमरे शामिल किए जा सकते हैं। इसमें 50एमपी का ओआईएस सपोर्ट के साथ प्राइमरी कैमरा, 50एमपी अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 50एमपी का पेरिस्कोप टेलीफोटो शूटर जोड़ने की उम्मीद है। इसके फ्रंट की तरफ भी 50एमपी का सेल्फी सेंसर रखने की संभावना है।

स्पेक्समोटोरोला एज 70 अल्ट्रा 5जी की लीक डिटेल्स
चिपसेटक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 5
रैम-स्टोरेज8GB-128GB
स्क्रीन6.7 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी6000mAh
चार्जर80W
बैक कैमरा50MP+50MP+50MP
फ्रंट कैमरा50MP

गेमर्स को रास आ सकती है इनहाउस चिप की सौगात

वहीं, अन्य लीक्स की मानें, तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 5 चिपसेट और एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इसमें धाकड़ गेमिंग के लिए एक इनहाउस चिप आने की उम्मीद है, जो सीधे तौर पर गेमिंग बूस्ट की तरह काम करेगी। साथ ही गेमिंग के दौरान विजुअल एक्सपीरियंस बेहतर करेगी। टेक कंपनी इसमें 6000mAh की बैटरी और 80 वाट का वायर्ड चार्जर दिया जा सकता है। हालांकि, अभी तक फोन कंपनी ने इस फोन को लेकर कुछ भी औपचारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Oneplus N6

जून 16, 2026

Tecno Pova 8 5G

जून 16, 2026

iPhone 18 Pro

जून 15, 2026

 iPhone 18 Pro Max

जून 13, 2026

Samsung Galaxy A27 5G

जून 13, 2026

Oppo Reno 16

जून 12, 2026