---Advertisement---

Motorola G86 5G: दीवाली सीजन में गिरे मोटरोला के पावरफुल AI स्मार्टफोन के भाव, 15000 से कम में बेच रहा अमेजन

Motorola G86 5G:अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में मोटरोला का हालहि में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन बहुत ही सस्ता हो गया है। इसे कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। लेकिन ये ऑफर सीमित है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 15, 2025 2:12 अपराह्न

Motorola G86 5G
Follow Us
---Advertisement---

Motorola G86 5G: दीवाली सीजन में अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरु हो चुकी है। यहां पर इलेक्ट्रोनिक सामान, गैजेट्स सहित घर में यूज होने वाली कई सारी जरुरत की चीजें बहुत ही कम दाम पर मिल रही हैं। अगर आपका प्लान किसी अच्छे स्मार्टफोन को खरीदने का है तो मोटरोला जी86 5जी स्मार्टफोन 15000 से कम में खरीद सकते हैं। ये मोटो एआई के साथ आता है। इसकी हाईटेक खूबियां आपको सस्ते में महंगे वाले फीचर्स का मजा देंगीं। मोटरोला के इस फोन की लॉन्च डेट 30 जुलाई 2025 है। हालहि में इसे पेश किया गया है। ग्राहकों के द्वारा इसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसके कैमरे में मोटो एआई दिया गया है।

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल से सस्ते में खरीदें Motorola G86 5G स्मार्टफोन

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में मोटरोला जी86 5जी स्मार्टफोन 21 फीसदी डिस्काउंट पर मिल रहा है।

पिक्चर क्रेडिट: अमेजन

इस ऑफर के बाद आपको ये 19999 रुपए की जगह 15701 रुपए में मिलेगा। यहां ग्राहक को 5000 से ज्यादा की बचत होगी। इसके साथ अगर एचडीएफसी के कार्ड से पैमेंट करते हैं तो 10 फीसदी की 1570 रुपए की अन्य बचत भी की जा सकती है। इसके बाद ये इस ऑफर का लाभ मिलने के बाद ये अमेरिकन स्मार्टफोन 15000 से कम यानी की 14131 रुपए में मिलेगा। अमेजन इस फोन पर 761 रुपए की नो कोस्ट ईएमआई का भी विकल्प दे रही है। इसका लाभ उठाया जा सकता है।

मोटरोला जी86 5जी स्मार्टफोन के कैमरे में मिल रहा मोटो एआई

मोटरोला जी86 5जी स्मार्टफोन में बेहतरीन कैमरा मिलता है। इसके फ्रंट में 50 MP OIS Sony LYTIA 600 सेंसर वाला कैमरा दिया गया है। जिसमें मोटो AI फोटो और वीडियो को प्रो लेवल पर ले जाता है। इससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। इसके कैमरे की बात करें तो इसमें 8MP 3-इन-1 कैमरा सिस्टम ,32MP 4K-रेडी सेल्फी , अल्ट्रावाइड लैंडस्केप , मैक्रो क्लोज़-अप और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन जैसी खासियत मिलती हैं। रात और दिन में इससे क्लीन और क्लियर फोटो को खींचा जा सकता है।

मोटरोला जी86 के स्पेसिफिकेशन

फीचर मोटरोला जी86
स्टोरेज8 GB रैम के साथ 128 GB दी गई है। इसे 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है।
डिस्प्ले6.7 इंच की Super HD डिस्प्ले मिलती है।
कैमरा50MP, 8MP, 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी6720 mAh बैटरी से लैस है।
प्रोसेसरDimensity 7400 प्रोसेसर पर चलता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15 क ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

मोटरोला जी86 फोन पर मिल रहा ये ऑफर सीमित समय के लिए है। जिसे कंपनी के द्वारा कभी भी बदला जा सकता है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

जून 15, 2026

 iPhone 18 Pro Max

जून 13, 2026

Samsung Galaxy A27 5G

जून 13, 2026

Oppo Reno 16

जून 12, 2026

Moto G Max 5G

जून 12, 2026

Vivo X Fold 6

जून 10, 2026