---Advertisement---

महफिल लूटने आ गई Motorola Razr 40 Series, फ्लिप फोन के लुक और फीचर्स से आपको हो जाएगा लगाव!

Motorola Razr 40 Series: मोबाइल मार्केट में एक पुरानी कंपनी इस वक्त अपने शानदार फ्लिप फोन की वजह से चर्चा में बनी हुई है। आप समझ ही गए होंगे, हम मोटोरोला रेजर 40 सीरीज (Motorola Razr 40 Series) की बात कर रहे हैं। इस सीरीज को भारतीय बाजार में 3 जुलाई 2023 को लॉन्च किया ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 3, 2023 12:57 अपराह्न

Motorola Razr 40 Series
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Razr 40 Series: मोबाइल मार्केट में एक पुरानी कंपनी इस वक्त अपने शानदार फ्लिप फोन की वजह से चर्चा में बनी हुई है। आप समझ ही गए होंगे, हम मोटोरोला रेजर 40 सीरीज (Motorola Razr 40 Series) की बात कर रहे हैं। इस सीरीज को भारतीय बाजार में 3 जुलाई 2023 को लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में अब लोगों को इसके लॉन्च का इंतजार है। आपको बता दें कि इस फोन के पेश होने से पहले ही इसका डिजाइन और फीचर्स मार्केट में अपना दमखम दिखा चुके हैं। जानिए क्या है इसकी सारी खूबियां।

Motorola Razr 40 सीरीज की जानकारी

मोटोरोला के दो नए मॉडल Motorola Razr 40 और Motorola Razr 40 Ultra शामिल है। जानकारी के लिए बता दें कि इस सीरीज को चीन के बाजार में पेश किया जा चुका है, अब इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का लोगों को काफी बेसब्री से इंतजार है, दावा किया जा रहा ये फोन सैमसंग के फ्लिप फोन को कड़ी टक्कर देगा। साथ ही ओप्पो के फोल्ड फोन से भी कड़ा मुकाबला हो सकता है।

Motorola Razr 40 के संभावित स्पेक्स

मोटोरोला रेजर 40 में 6.9 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी जाएगी। इसमें 120hz की रिफ्रेश रेट मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें 1.5 इंच की कवर POLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इस डिवाइस में Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉइड 13 ओएस मिलेगा। इसमें 4200mah की बैटरी के साथ फास्ट चार्जर दिया जाएगा। इसके रियर में 64MP का मेन कैमरा और 13MP का दूसरा कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा मिल सकता है।

फीचर्सMotorola Razr 40Motorola Razr 40 Ultra
प्रोसेसरSnapdragon 7 Gen 1Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1
स्क्रीन6.9 इंच -1.5 इंच6.9 इंच -3.6 इंच
बैटरी4200mah3800mah
रियर कैमरा64MP+13MP12 MP + 13 MP
फ्रंट कैमरा32MP32MP

Motorola Razr 40 Ultra की अनुमानित खूबियां

इस डिवाइस में 6.9 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें 3.6 इंच की कवर POLED स्क्रीन दी जा सकती है। इस में 165hz की रिफ्रेश रेट के साथ गोरिल्ला विक्टस प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉइड 13 ओएस मिल सकता है। इस फोन को चलाने के लिए 3800mah की बैटरी के साथ 30W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। इसके रियर में 12 MP + 13 MP का कैमरा सेटअप और आगे की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन की कीमत 59999 रुपये हो सकती है। फिलहाल इसकी आधिकारिक जानकारी इसके लॉन्च के बाद ही सामने आएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026