---Advertisement---

Motorola Razr 60 Ultra MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट के साथ चुराएगा लोगों का दिल! लीक में धांसू फोल्डेबल फोन के कलर्स हुए रिवील

Motorola Razr 60 Ultra: मोटोरोला अपनी फेमस रेजर सीरीज के तहत नया फोल्डेबल फोन लाने की तैयारी कर रही है। इसमें MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 22, 2025 5:45 अपराह्न

Motorola Razr 60 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Razr 60 Ultra: फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में मोटोरोला ने सैमसंग को टक्कर देने की भरपूर कोशिश की है। इतना ही नहीं, मोटोरोला का यह प्रयास अभी भी जारी है। टेक कंपनी मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा फोल्डेबल फोन लाने की तैयारी कर रही है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो फोन मेकर अपनी चर्चित रेजर सीरीज में विस्तार करने जा रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेजर 50 अल्ट्रा ने मार्केट में आते ही धमाका मचा दिया था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि रेजर 60 अल्ट्रा भी दमदार खूबियों के साथ दस्तक दे सकता है। Motorola Razr 60 Ultra Price in India फ्लैगशिप कैटेगरी के हिसाब से तय हो सकता है। अभी तक मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा की इंडिया में कीमत पर कई तरह की डिटेल सामने आ चुकी हैं।

Motorola Razr 60 Ultra में धूम मचाएगा धांसू प्रोसेसर

कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि अपकमिंग मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा फोल्डेबल फोन में MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट मिल सकती है। इसके प्रोसेसर में MediaTek का नया वर्जन इसकी क्षमता पर सीधा प्रभाव डाल सकता है। इसके साथ एंड्रॉयड 15 ओएस का सपोर्ट दिया जा सकता है।

कंपनी इसमें 6.7 इंच की मुख्य POLED डिस्प्ले शामिल कर सकती है। रेजर 50 अल्ट्रा में 6.9 इंच की मेन डिस्प्ले दी गई थी। ऐसे में लीक खबरों की मानें, तो अपकमिंग फोन में पहले से छोटी स्क्रीन मिल सकती है। हालांकि, इसकी टेक्नोलॉजी में काफी बेहतर अपडेट देखने को मिल सकता है। Motorola Razr 60 Ultra Price in India 80000 रुपये के करीब रह सकती है। मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा की इंडिया में कीमत 1 लाख रुपये तक जाने की संभावना है।

स्पेक्समोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा की संभावित डिटेल्स
चिपसेटMediaTek Dimensity 7400X
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
स्क्रीन6.7 इंच
बैटरी4500mAh
रिफ्रेश रेट120Hz
रियर कैमरा50MP
सेल्फी कैमरा32MP

मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा में मिल सकते हैं ये कलर ऑप्शन्स

ताजा लीक्स में अपकमिंग Motorola Razr 60 Ultra फोल्डेबल फोन के कलर्स पर बड़ी अपडेट आई है। लीक्स में दावा किया गया है कि फोन मेकर रेजर 60 अल्ट्रा फोन में 3 रंगों का ऑप्शन मिल सकता है। इसमें Pantone Gibraltar Sea, Pantone Lightest Sky और Spring Bud कलर शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS फीचर के साथ दस्तक दे सकता है। साथ ही 32MP का फ्रंट लेंस आने की आशंका जताई जा रही है। Motorola Razr 60 Ultra Price in India 70000 रुपये से स्टार्ट होने की उम्मीद है। मगर अभी तक मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा की इंडिया में कीमत को लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर शेयर नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026