---Advertisement---

Motorola Razr 70: मैसेज रिप्लाई और सेल्फी के लिए नहीं खोलना पड़ेगा फोल्डेबल फोन! लीक हुए बेहद हाईटेक फीचर्स

Motorola Razr 70: मोटरोला बहुत जल्द एक नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। मोटरोला रेजर 70 अभी आया भी नहीं है। लेकिन इसके लीक फीचर्स लोगों का काफी ध्यान खींच रहे हैं। यहां जानें फोन में क्या नया मिल सकता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 29, 2026 4:15 अपराह्न

Motorola Razr 70
Follow Us
---Advertisement---

Motorola Razr 70:  पिछले कुछ समय से लोगों का ध्यान फोल्डेबल स्मार्टफोन की तरफ काफी बढ़ गया है। यही कारण है कि,  छोटी और बड़ी मोबाइल कंपनियां मुड़ने वाले फोन को बेहद हाईटेक फीचर्स के साथ पेश कर रही है। फोल्डेबल फोन का कॉन्सेप्ट भले ही सैमसंग लाया हो लेकिन टेक मार्केट में कई कंपनियां अपने पैर जमाने की तैयारी में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में मोटरोला रेजर 70 फोल्ड भी भारत में मई और जून  2026  तक लॉन्चिग  हो सकती है। मोटरोला का ये फोन बेहद स्लिम बताया जा रहा है। इसके साथ ही लीक्स में दावा किया जा रहा है कि, यूजर फोन को बिना खोले ही मैसैज, कॉल, सेल्फी और तमाम सारे नोटिफिकेशन देख सकेगा औ उनका जवाब दे सकेगा।

Motorola Razr 70 फोल्डेबल फोन की डिस्प्ले में क्या मिल सकता है यूनिक?

अभी हालहि में मोटरोला के अपकमिंग फोल्डेबल फोन के कलर को लेकर अपडेट आया है। खबरों की मानें तो कंपनी इसे ग्रीन और ग्रे वुड कलर पेटर्न में पेश कर सकती है। कंपनी इसमे मोटो एआई दे सकती है। जिसकी मदद से कवर डिस्प्ले से ही यूजर सेल्फी ले सकेगा। वहीं, नोटिफिकेशन का भी रिप्लाई फोन को बिना खोले कर सकेगा। इसमें 3.6 इंच की बाहरी स्क्रीन मिल सकती है। वहीं, 6.9 इंच की इंटरनल डिस्प्ले मिल सकती है। फोन को प्रीमियम फिनिश देने के लिए वेगन लेदर से बनाया जा सकता है। इसका Moto AI बटन कंटेन्ट क्रिएटर्स के लिए वरदान साबित होगा।

मोटरोला रेजर 70  का कैमरा,  प्रोसेसर और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

Motorola Razr 70 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.9 इंच का मेन OLED डिस्प्ले मिल सकती है। वहीं, 3.63 इंच की कवर डिस्प्ले मिल सकती है।
सेफ्टी रेटिंगफोन की सुरक्षा के लिए IP48 रेटिंग मिल सकती है। वहीं, दोनों स्क्रीन की सेफ्टी के लिए Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन मिल सकती है।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7450X पावरफुल प्रोसेसर के साथ आ सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
बैटरी/ चार्जर4800mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ ही 33W की फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिग सपोर्ट मिल सकता है।
कैमरा 

फोटो और वीडियोग्राफी के लिए 50MP का डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। वहीं, 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। वहीं, 3x ऑप्टिकल ज़ूम मिल सकता है।

 

मोटरोला रेजर 70 फोल्डेबल फोन की अनुमानित कीमत

इस फोन को कंपनी 60 हजार से लेकर 66000 हजार के आस-पास की संभावित कीमत में पेश कर सकती है। मोबाइल मार्केट में इसका मुकाबला Samsung Galaxy Z Flip 7 5G और Google Pixel 10 Pro Fold जैसे मॉडल से हो सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Infinix Smart 20

जून 5, 2026

OnePlus 16

जून 5, 2026

Artificial Intelligence

जून 5, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 5, 2026

OnePlus Turbo 6X

जून 4, 2026

Motorola Edge 70 Pro+

जून 4, 2026