---Advertisement---

Vivo X300 Ultra की लॉन्च से पहले जानें 3 बड़ी खूबियां! लीक फीचर्स -कीमत पर अटक जाएगी नजर

Vivo X300 Ultra : वीवो एक्स300 अल्ट्रा स्मार्टफोन 6 मई 2026 को लॉन्च हो रहा है। ये अपने प्रीमियम फीचर्स के कारण चर्चा में है। यहां जानें फोन में क्या मिल सकता है नया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 29, 2026 2:58 अपराह्न

Vivo X300 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X300 Ultra: वीवो 6 मई को मोबाइल मार्केट में धमाल मचाने  जा रहा है। इसका अब तक का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन वीवो एक्स30 अल्ट्रा लॉन्च होने वाला है। ये फोन स्पेशली प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स की जरुरत को देखते हुए तैयार किया गया है। जिसके कारण इसका  लीक कैमरा और लुक काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इसके साथ ही इस फोन में काफी कुछ नया मिल सकता है। हालंकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक रुप से इसके पावरफुल फीचर्स का खुलासा नहीं किया है। लेकिन लीक्स में इसकी 3 बड़ी खूबियां यूजर्स का ध्यान खींच रही हैं।

Vivo X300 Ultra के कैमरे में क्या मिलेगा यूनिक?

वीवो एक्स300 अल्ट्रा में कंपनी ZEISS के साथ मिलकर 200MP का ड्यूल सेंसर दे सकती है। ये ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप होगा। जो DSLR कैमरे को पूरी टक्कर देगा। इसमें 200MP का मेन कैमरा Sony LYTIA-901 सेंसर के साथ मिल सकता है। ये हाई रसोल्यूशन के साथ आएगा। इसमें 200 MP का टेलीफोटो लेंस Samsung HP0 सेंसर और ZEISS APO टेक्नोलॉजी के साथ मिल सकता है। ये .7x ऑप्टिकल ज़ूम और 100x से अधिक डिजिटल ज़ूम से लेस हो सकता है। फोटो और वीडियो की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए गिम्बल-ग्रेड OIS मिल सकता है। सिनेमैटिक पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए Zeiss Master Lenses मिल सकता है। इस कैमरे से 4K 120fps Dolby Vision वाली वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है।  वीवो V5+ इमेजिंग चिप से  हाई क्वालिटी में वीडियोग्राफी की जा सकेगी। ये 17.4x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आएगा। ये एक फिजिकल किट होगी, जिसे फोन के ऊपर फिक्स करके कैमरे वाले बटन से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जा सकेगी। अभी तक ऐसी सुविधा किसी अन्य फोन में नहीं मिल रही है।

वीवो एक्स300 अल्ट्रा फोन की बैटरी और सुपरफास्ट चार्जर

वीवो एक्स 300 अल्ट्रा में कंपनी 6,600 mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है। वहीं, 100W का सुपरफास्ट चार्जर और 40W की वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है। सुपरफास्ट चार्जर से 45 मिनट में ही फुल चार्ज हो सकता है।
बैटरी को लेकर कहा जा रहा है कि, पूरे दिन यूज करने के बाद भी ये 38 घंटे से ज्यादा का बैकअप दे सकती है।

हैवी सॉफ्टवेयर यूजर्स के लिए मिल सकता है पावरफुल प्रोसेसर

हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग काम और कैमरे की इमेज प्रोसेसिंग को बढ़ाने के लिए कंपनी Snapdragon 8 Elite Gen 5 का प्रोसेसर दे सकती है। ये एआई से लेस हो सकता है। फोन को ये चिप स्मूथ और सुपरफास्ट स्पीड देगी। वहीं, इसमें Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। एआई के साथ ऐप्स को स्मूथ चलाने के लिए इसमें LPDDR5X Ultra रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है।

डिस्प्ले और सेफ्टी में क्या मिलेगा नया?

वीवो के इस प्रीमियम फोन में कंपनी 6.82 इंच की 2k LTPO एमोल्ड डिस्प्ले दे सकती है।ऐ ये तेज धूप में भी दिखेगी। यूजर को थिएटर वाली स्क्रीन का मजा देने के लिए कंपनी Dolby Vision, HDR10+ और HDR Vivid का सपोर्ट दे सकती है। वहीं, Mohs level 4 की ग्लास प्रोटेक्शन मिल सकती है। पानी और धूल से बचाने के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है।

वीवो एक्स300 अल्ट्रा की अनुमानित कीमत और लॉन्च डेट

अभी तक वीवो एक्स300 अल्ट्रा की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन इसे 95000 हजार से लेकर 1.30 लाख के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। 6 मई को वीवो का ये प्रीमियम फोन दोपहर 12 बजे लॉन्च हो रहा है। इसकी सेल ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट और अमेजन के साथ ऑफलाइन स्टोर पर की जा सकेगी।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Razr 70

अप्रैल 29, 2026

Realme 16x

अप्रैल 29, 2026

WhatsApp

अप्रैल 29, 2026

iQOO 15T

अप्रैल 28, 2026

Vivo Y500s

अप्रैल 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

अप्रैल 28, 2026