---Advertisement---

Samsung Galaxy S27 Ultra क्या आईफोन के इस खास फीचर के साथ होगा लॉन्च? लीक्स में जानें क्या मिल सकता है यूनिक?

Samsung Galaxy S27 Ultra : सैमसंग गैलेक्सी एस 27 अल्ट्रा स्मार्टफोन अभी लॉन्च भी नहीं हुआ है। लेकिन इसके लीक फीचर्स अभी से ही चर्चा में बने हुए हैं। कंपनी अपनी अपकमिंग सीरीज में काफी कुछ नया दे सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 28, 2026 4:59 अपराह्न

Samsung Galaxy S27 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S27 Ultra :सैमसंग गैलेक्सी की एस सीरीज अपने प्रीमियम मॉडल के लिए जानी जाती है। इस सीरीज में लॉन्च होने वाले फोन सीधे एप्पल के आईफोन और गूगल पिक्सल को टक्कर देते हैं। सैमसंग अपने चाहने वालों के लिए बहुत जल्द सैमसंग गैलेक्सी एस 27 सीरीज लेकर आ रहा है। इसका सबसे महंगा और हाईटेक मॉडल अल्ट्रा बताया जा रहा है। हालंकि की कंपनी ने इसकी लॉन्चिग , फीचर्स और कीमत को लेकर अभी तक तो कोई जानकारी नही दी है। लेकिन इस स्मार्टफोन के लीक्स ने अभी से ही यूजर्स का ध्यान खींचना शुरु कर दिया है। खबरों की मानें तो इसमें पहली बार कंपनी आईफोन वाला फीचर जोड़ सकती है। वहीं, ये एडवांस एआई के साथ आ सकता है।

Samsung Galaxy S27 Ultra फोन में मिल सकता है आईफोन वाला फीचर

सैमसंग गैलेक्सी एस 27 अल्ट्रा फोन में आईफोन वाला MagSafe/Qi2 सपोर्ट मिल सकता है। ये फीचर फोन को चार्ज करने में मदद करता है। जब  फोन को यूजर किसी Qi2 चार्जर या MagSafe एक्सेसरी के पास ले जाता है तो फोन के पीछे पहले से मौजूद रिंग कॉइल अपने आप इसे चिपका कर चार्ज करना शुरु कर देती है। ये फीचर फोन को ओवरहीट होने से बचाता है। मैग्नेट की वजह से फोन और चार्जर की कॉइल एकदम सही अलाइनमेंट में रहती हैं, इसलिए एनर्जी का नुकसान कम होता है और फोन कम गर्म होता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस 27 अल्ट्रा  का कैमरा, प्रोसेसर और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S27 Ultra स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.9 इंच की Dynamic LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
कैमरा200MP ISOCELL HP6 सेंसर के साथ LOFIC टेक्नोलॉजी मेन कैमरे में मिल सकती है। 24MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
50MP अल्ट्रा-वाइड  वहीं, 50MP टेलीफोटो कैमरा 3x जूम के साथ आ सकता है। इसके साथ ही 50MP पेरिस्कोप लेंस 5X जूम के साथ आ सकता है।  कैमरे में कई सारे एआई फीचर्स मिल सकते हैं।इस कैमरे से 8K @ 60fps पर स्मूथ वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
प्रोसेसरसैमसंग गैलेक्सी S27 अल्ट्रा में कंपनी हैवी गेमिंग और मल्टाटास्किंग काम के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 एआई के साथ दे सकती है।
बैटरी/चार्जर7000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें 65W तक की फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 17 एआई से लेस ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है।
यूजर सेफ्टीयूजर की सेफ्टी के लिए Polar ID का फीचर मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंगपानी और धूल से बचाने के लिए IP68 रेटिंग मिल सकती है।

 

सैमसंग गैलेक्सी एस 27 अल्ट्रा की अनुमानित कीमत  और संभावित लॉन्चिग

सैमसंग गैलेक्सी एस 27 अल्ट्रा फोन की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 1.32 लाख से लेकर 1.75 लाख से ज्यादा की कीमत में पेश कर सकती है। इसमें 12GB , 16GB की रैम मिल सकती है वहीं, 256GB , 512GB और 1TB की स्टोरेज मिल सकती है। फोन की कीमत स्टोरेज वेरियंट के आधार पर ऊपर-नीचे हो सकती है। सैमसंग की ये अपकमिंग सीरीज साल 2027 तक लॉन्च हो सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

जून 15, 2026

 iPhone 18 Pro Max

जून 13, 2026

Samsung Galaxy A27 5G

जून 13, 2026

Oppo Reno 16

जून 12, 2026

Moto G Max 5G

जून 12, 2026

Vivo X Fold 6

जून 10, 2026