Motorola Razr 70 Ultra 5G: भारतीय फोल्डेबल फोन सेगमेंट काफी तेजी से उभर रहा है। मार्केट में सैमसंग, ओप्पो, वीवो, वनप्लस, गूगल, ऑनर, टेक्नो और मोटोरोला भी शामिल है। इस श्रेणी में यूजर्स के पास काफी सारे विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में जल्द ही मोटोरोला रेजर 70 अल्ट्रा 5जी दस्तक दे सकता है। इंटरनेट पर इसे लेकर काफी धूम देखने को मिल रही है। अभी तक इसकी कई दमदार खूबियां लीक हो चुकी हैं। मगर फिर भी हो सकता है कि आपको अभी तक इसके शानदार स्पेक्स की डिटेल नहीं मिली हो। ऐसे में आप इस खबर के जरिए अपकमिंग फोल्डेबल फोन की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
मोटोरोला रेजर 70 अल्ट्रा 5जी में तहलका मचा सकती है धाकड़ परफॉर्मेंस
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोटोरोला रेजर 70 अल्ट्रा 5जी में एडवांस क्षमताओं से लैस स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट देखने को मिल सकती है। कंपनी इसकी एनर्जी एफिशियंसी को काफी बेहतर रख सकती है, जिससे यूजर्स को बढ़िया अनुभव मिलने का अनुमान है। कंपनी इसमें 16जीबी रैम के साथ 512जीबी की इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन शामिल कर सकती है। ऐसे में इसमें मल्टीटास्किंग और अच्छे लेवल पर गेमिंग एक्सपीरियंस भी लिया जा सकता है। वहीं, बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें 7000mAh की बैटरी क्षमता को शामिल करने पर विचार कर रही है। साथ ही 80W का वायर्ड चार्जर दिया जा सकता है।
मोटोरोला रेजर 70 अल्ट्रा 5जी में कैसा हो सकता है कैमरा सेटअप
उधर, कुछ अन्य रिपोर्ट्स पर ध्यान करें, तो दावा किया गया है कि आगामी मोटोरोला रेजर 70 अल्ट्रा 5जी फोल्डेबल मोबाइल में बाहर की स्क्रीन 4 इंच की और अंदर की डिस्प्ले 7 इंच की रखी जा सकती है। इसमें 120Hz की रिफ्रेश रेट और शानदार ब्राइटनेस लेवल आने का अनुमान है। वहीं, इसके कैमरा मॉड्यूल की बात करें, तो इसमें पीछे की तरफ, 50एमपी के तीन सेंसर जोड़ने की योजना है। इसमें 50एमपी का प्राइमरी कैमरा, 50एमपी का अल्ट्रावाइड और 50एमपी का टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है। जबकि आगे की तरफ 32एमपी का फ्रंट शूटर शामिल करने की उम्मीद है।
कितनी रहेगी कीमत और क्या है लॉन्च डिटेल?
अपकमिंग फोल्डेबल फोन मोटोरोला रेजर 70 अल्ट्रा 5जी की शुरुआती कीमत 109990 रुपये रखने की संभावना है। कंपनी इसे जून से जुलाई तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक फोन निर्माता ने इस संबंध में कुछ भी औपचारिक नहीं किया है।
