---Advertisement---

MWC 2024: AI फीचर्स से लैस कई गैजेट्स कर सकते हैं मार्केट में धमाका, नोट कर लीजिए तारीख

MWC 2024: अगर आप टेक की दुनिया की खबरों की जानकारी रखते हैं तो आपको पता होगा कि जल्द ही मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 (Mobile World Congress 2024) की शुरुआत होने वाली है। जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MWC 2024 (एमडब्ल्यूसी 2024) इवेंट का हर साल बेसब्री से इंतजार किया जाता ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 24, 2024 3:09 अपराह्न

MWC 2024
Follow Us
---Advertisement---

MWC 2024: अगर आप टेक की दुनिया की खबरों की जानकारी रखते हैं तो आपको पता होगा कि जल्द ही मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 (Mobile World Congress 2024) की शुरुआत होने वाली है। जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि MWC 2024 (एमडब्ल्यूसी 2024) इवेंट का हर साल बेसब्री से इंतजार किया जाता है। ऐसे में जानिए क्या है इसकी लेटेस्ट डिटेल।

MWC 2024 आयोजन की जानकारी

इस बार मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 26 से लेकर 29 फरवरी 2024 तक जारी रहेगा। इस मेगा इवेंट को स्पेन के बार्सोलोना में आयोजित किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बड़े आयोजन में कई दिग्गज कंपनियां शामिल हो रही है।

इस इवेंट के दौरान कई कंपनियां अपने धांसू प्रोडक्ट्स को लॉन्च करती हैं। साथ ही अपकमिंग डिवाइस की झलक दिखाती हैं। इस इवेंट में शाओमी, सैमसंग, वीवो, रियलमी, टेक्नो, मोटोरोला, लेनोवो, इंफिनिक्स, आसुस, डेल, एचपी और अन्य कई कंपनियों के नाम शामिल है। इस इवेंट का आयोजन GSMA कर रहा है।

MWC 2024 में AI प्रोडक्ट्स की हो सकती है एंट्री

टेक की ये बड़ी कंपनियां इवेंट में स्मार्टफोन, लैपटॉप, लैटलेट आदि समेत कई शानदार डिवाइस को मार्केट में उतार सकती हैं। वहीं, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार मेगा इवेंट में कंपनियां एआई फीचर्स से लैस कई प्रोडक्ट्स पेश कर सकती है।

पिछले एक साल में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ा है। साथ ही एआई का प्रभावी क्षेत्र भी बढ़ रहा है। गूगल और सैमसंग जैसी दिग्गज कंपनियों ने अपने डिवाइस एआई का उपयोग करना भी शुरू कर दिया है। यही वजह है कि इस बार के इवेंट में एआई से लैस कई डिवाइस सामने आ सकते हैं।

ऐसे कराएं अपना रजिस्ट्रेशन

अगर आप मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 में शामिल होना चाहते हैं तो आपको पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। www.mwcbarcelona.com वेबसाइट पर जाकर आप अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद आपको पास मिल जाएगा और आप इवेंट के लिए जा सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि इस बार इवेंट में 1 लाख लोग पहुंच सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026