---Advertisement---

Jio Bharat Phone को मात और गरीबों की शान बढ़ाने आए Nokia 110 4G और Nokia 110 2G! धड़ाधड़ कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट

Nokia Phone: अपने किफायती स्मार्टफोन से आम और खास के दिल पर राज करने वाली फिनलैंड की कंपनी Nokia का जलवा अभी भी बरकरार है। जहां एक तरफ लोग स्मार्टफोन के लिए दिवाने हैं तो वहीं दूसरी तरफ Nokia के कीपेड फोन का जादू अभी भी भारतीयों के दिल और दिमाग में चढ़कर बोलता है। ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 5, 2023 2:26 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nokia Phone: अपने किफायती स्मार्टफोन से आम और खास के दिल पर राज करने वाली फिनलैंड की कंपनी Nokia का जलवा अभी भी बरकरार है। जहां एक तरफ लोग स्मार्टफोन के लिए दिवाने हैं तो वहीं दूसरी तरफ Nokia के कीपेड फोन का जादू अभी भी भारतीयों के दिल और दिमाग में चढ़कर बोलता है। ऐसे में अपने ग्राहकों की इसी पसंद को देखते हुए नोकिया ने अपने बेहद जबरदस्त फोन Nokia 110 4G और Nokia 110 2G को लॉन्च कर दिया है।

Nokia 110 4G और Nokia 110 2G फोन्स हुए लॉन्च

इस दोनों ही फोन्स की खासियत है कि, आप इनसे स्मार्टफोन वाला काम ले सकते हैं, जी हां नोकिया के इन फोन्स से ऑन लाइन पेमेंट कर सकते हैं। यूजर्स को स्कैन पेमेंट करने की सुविधा कंपनी की तरफ से दी गई है। नोकिया के ये फोन jio Bharat Phone जो कि, हाल ही में लॉन्च हुआ है इसका टक्कर दे सकते हैं। इन दोनों की फोन्स में यूजर्स को टफ प्लास्टिक बॉडी, सिंगल रियर कैमरा, मॉडर्न फिनिशिंग  जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं।इन दोनों फोन्स की कीमत की अगर बात करें तो Nokia 110 4G को 2,499 रुपए में खरीदा जा सकता है वहीं,  Nokia 110 2G को 1,699 रुपए में घर लाया जा सकता है। ये दोनों फोन्स आपको चारकोल ब्लैक और ब्लू कलर  में मिलेंगे। इन्हें आप ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों ही मोड में खरीद सकते हैं।

Nokia 110 4G और Nokia 110 2G के फीचर्स

इनके फीचर्स की अगर बात करें तो Nokia 110 4G में 4G और Nokia 110 2G फोन 2G कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही इन दोनों फोन्स की बैटरी पर नजर डालें तो 2G वेरिएंट में 1,000mAh की बैटरी और 4G वेरिएंट में 1,450mAh की बैटरी मिलेगी। कनेक्टिविटी की अगर बात करें तो इनमें  3.5mm हेडफोन जैक और ब्लूटूथ 5.0 मिलने वाला है। नोकिया के इन फीचर फोन में  SD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। इसके साथ ही 32GB तक के मेमोरी कार्ड की भी सुविधा दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone Duo

अक्टूबर 23, 2026

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Poco X8s

अक्टूबर 21, 2026

iQOO Neo 12

अक्टूबर 20, 2026

Samsung Galaxy F70 5G

अक्टूबर 19, 2026

 Vivo X500 Pro

अक्टूबर 17, 2026