---Advertisement---

Nokia NX 5G स्मार्टफोन मार्केट में ला सकता है तूफान, 8500mAh की बैटरी, 200MP का कैमरा आते ही बनेगा एंड्रॉयड फोन का बादशाह; जानें लीक्स

Nokia NX 5G: नोकिया एनएक्स 5जी स्मार्टफोन अपने यूनिक स्टाइल और कई सारी खूबियों की वजह से खास साबित हो सकता है। इसमें 8500mAh की बैटरी, 200MP का कैमरा इस फोन को नया किंग बना सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 23, 2025 11:31 पूर्वाह्न

Nokia NX 5G
Follow Us
---Advertisement---

Nokia NX 5G: क्या आपको नोकिया स्मार्टफोन कंपनी याद है? अगर आप भूल गए हैं, तो आपको याद दिला दें कि एक टाइम पर नोकिया कीपेड फोन्स का काफी बढ़िया जलवा हुआ करता था। ऐसे में अब कई हालिया लीक्स में दावा किया गया है कि नोकिया एक बार फिर ग्राहकों का दिल जीतने की तैयारी कर रहा है। इस कड़ी में नोकिया एनएक्स 5जी को दमदार स्टाइल और धाकड़ खूबियों के साथ उतारा जा सकता है। इस फोन की कुछ खास जानकारियां लीक्स में रिवील हुई है।

नोकिया एनएक्स 5जी की लॉन्च डेट

इंटरनेट पर कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन मेकर नोकिया अपनी लेगेसी को फिर से जिंदा कर सकती है। ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें, तो नोकिया एनएक्स 5जी को साल के आखिर तक मार्केट में लॉन्च करने की योजना है।

नोकिया एनएक्स 5जी का प्राइस

कई लेटेस्ट लीक्स की मानें, तो आगामी नोकिया एनएक्स 5जी मोबाइल का दाम मिडरेंज कैटेगरी में रखा जा सकता है। ऐसे में इसका प्राइस 25 से 35000 रुपये के करीब रहने की संभावना है।

Nokia NX 5G में तहलका मचाएगी बैटरी और चार्जर

सोशल मीडिया पर कई लीक्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि अपकमिंग नोकिया एनएक्स 5जी फोन में फ्रंट साइड पर पंच होल डिस्प्ले मिल सकती है। इसमें 6.8 इंच की धाकड़ स्क्रीन और 120Hz की रिफ्रेश रेट जोड़ी जा सकती है। वहीं, बैक पैनल पर नए डिजाइन का कैमरा बंपर आने की उम्मीद है। इससे फोन का ऑवरऑल लुक काफी यूनिक हो सकता है। नोकिया एनएक्स 5जी में 8500mAh की बैटरी के साथ 120W का वायर्ड फास्ट चार्जर आने की चर्चा है। रिपोर्ट्स की मानें, इसकी बैटरी सिंगल चार्ज पर आराम से 2 दिन चल सकती है। साथ ही इसका चार्जर लगभग 20 से 25 मिनट में बैटरी को फुल चार्ज कर देगा।

स्पेक्सनोकिया एनएक्स 5जी की लीक डिटेल्स
चिपसेटMediaTek Dimensity 6020
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.8 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी8500mAh
चार्जर120W
रियर कैमरा200MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP

नोकिया एनएक्स 5जी को खास बना सकता है कैमरा सेटअप

वहीं, इंटरनेट पर कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग नोकिया एनएक्स 5जी फोन में 200MP का मुख्य कैमरा धूम मचा सकता है। इसमें ओआईएस, ऑटो फोकस समेत कई फीचर्स मिल सकते हैं। साथ ही 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 50MP का टेलीफोटो लेंस आने की उम्मीद है। फोन के फ्रंट में भी 50MP का वाइड एंगल सेल्फी लेंस आने की आशंका है। हालांकि, अभी तक नोकिया की तरफ से इस बाबत कुछ भी आधिकारिक नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026