---Advertisement---

Nothing Phone 2 के यूजर्स की चमकी किस्मत, बिना छुए अब ChatGPT के इशारों पर नाचेगा फोन

Nothing Phone 2 : अपने ट्रांसपेरेंट लुक से यूजर्स के दिलों पर राज करने वाली Nothing कंपनी का जलवा साल 2022 से देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि, Nothing कंपनी ने Nothing Phone 1 की सक्सेस के बाद Nothing Phone 2 उतारा और अब Nothing Phone 3 को पेश कर सकती है। ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 31, 2024 1:28 अपराह्न

Nothing Phone 2
Follow Us
---Advertisement---

Nothing Phone 2 : अपने ट्रांसपेरेंट लुक से यूजर्स के दिलों पर राज करने वाली Nothing कंपनी का जलवा साल 2022 से देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि, Nothing कंपनी ने Nothing Phone 1 की सक्सेस के बाद Nothing Phone 2 उतारा और अब Nothing Phone 3 को पेश कर सकती है।

Nothing Phone से जुड़ा ChatGPT

कंपनी अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए नए से नए अपडेट अपने फोन में लेकर आ रही है। एक ऐसी ही एक बड़ी अपडेट ने नथिंग के यूजर्स की किस्मत को चमका दिया है। क्योंकि अब नथिंग यूजर्स चैटजीपीटी की मदद से अपने स्मार्टफोन से वॉइस कमांड देकर उससे काम करा सकते हैं।

नथिंग फोन में कैसे करें इस्तेमाल

Nothing कंपनी के CEO कार्ल पेई ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस नई अपडेट की घोषणा की है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले यूजर को Google Play Store पर जाना होगा। उसके बाद ChatGPT app को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद यूजर क्विक सेटिंग्स पैनल और क्विक सेटिंग्स विजेट दोनों में ChatGPT शॉर्टकट को जोड़ सकते हैं। इस शॉटकट आइकन पर क्लिक करके तुरंत इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

Nothing Phone 2 और Nothing Phone 1 के यूजर्स उठा सकेंगे लाभ

ये सुविधा Nothing Phone 1 और Nothing Phone 2 दोनों यूजर्स के लिए ही है। जिसका इस्तेमाल आज से ही वो कर सकते हैं। आपको बता दें, पिछले कुछ दिनों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि की AI का इस्तेमाल लगातार बढ़ता ही जा रही है। लोग अपने कई काम इनकी मदद से करते हैं। वैसे दुनिया में कई सारे AI मौजूद हैं लेकिन अगर सबसे पोपुलर AI की बात करें तो ChatGPT का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जा रहा है।यही वजह है कि, नथिंग से ChatGPT जुड़ने के बाद ये पहले से ज्यादा हाईटेक और खास बन जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026