Nothing Phone 4a 5G: मोबाइल फोटोग्राफी के शौकीनों की होगी बल्ले-बल्ले! धाकड़ खूबियों के साथ आएगा पेरिस्कोप कैमरा; जानें लीक्स

Nothing Phone 4a 5G: नथिंग फोन 4ए 5जी फोन मिडरेंज सेगमेंट में धूम मचाने के लिए तैयार है। इसमें काफी जबरदस्त कैमरा सेटअप मिलने की संभावना जताई गई है। यह फोन जल्द ही लॉन्च होगा।

Nothing Phone 4a 5G

Photo Credit: Nothing India

Nothing Phone 4a 5G: होली के आसपास नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो इस महीने कई सारे नए और धमाकेदार मोबाइल मार्केट में आने वाले हैं। इसमें एक नाम नथिंग फोन 4ए 5जी मोबाइल का भी है। जी हां, फोन निर्माता अपने नेक्स्ट मिडरेंज मॉडल को आधिकारिक कर चुकी है। ऐसे में इंटरनेट पर इस आगामी फोन की खूब चर्चा हो रही है। कई रिपोर्ट्स में इसकी खूबियों को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। हालिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इस फोन में पहली बार पेरिस्कोप कैमरा शामिल किया जा सकता है। ऐसे में फोटोग्राफी करने वालों की मौज आ सकती है।

Nothing Phone 4a 5G में मिल सकता है पेरिस्कोप कैमरा

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, नथिंग फोन 4ए 5जी मोबाइल में रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा देखने को मिल सकता है। इसमें 50एमपी का प्राइमरी कैमरा, 50एमपी का पेरिस्कोप लेंस और 8एमपी का अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर दिया जा सकता है। ऐसे में यूजर्स को बेहतर जूम और पोर्ट्रेट फोटो मिल सकती है। साथ ही इसमें एआई पावर्ड स्पेक्स भी शामिल करने की संभावना है। अगर आप किसी दमदार कैमरे वाले फोन को तलाश रहे हैं, तो यह विकल्प काफी बढ़िया साबित हो सकता है। आगे की तरफ, 32एमपी का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग शूटर मिलने का अनुमान है।

नथिंग फोन 4ए 5जी की ये खूबियां मचाएंगी धमाल

वहीं, कुछ अन्य लीक्स में बताया जा रहा है कि अपकमिंग नथिंग फोन 4ए 5जी मोबाइल में स्नैपड्रैगन 7एस जनरेशन 4 चिपसेट को जोड़ा जा सकता है। इसके साथ कंपनी नथिंग ओएस और एंड्रॉयड 16 ओएस को शामिल करने की योजना बना रही है। इसके अलावा, इसमें दमदार अंतूतू स्कोर आने की उम्मीद है, जिससे यह फोन बेहतर स्पीड और परफॉर्मेंस प्रदान कर सकता है। कंपनी इसमें 6.67 इंच की डिस्प्ले और 6500mAh की बैटरी और 80W का वायर्ड चार्जर मिलने की आशंका जताई गई है।

कब होगा लॉन्च और क्या है अनुमानित प्राइस डिटेल

फोन निर्माता के मुताबिक, नथिंग फोन 4ए 5जी मोबाइल को 5 मार्च को शाम 4 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें, तो इसका दाम 30 से 35 000 रपये के करीब रखा जा सकता है। मगर इसकी सटीक कीमत इसके लॉन्च के बाद ही सामने आ सकती है।

Exit mobile version