Nothing Phone 4a: लंबे इंतजार के बाद नथिंग फोन 4ए स्मार्टफोन को 5 मार्च 2026 को लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन का कैमरा, बैटरी और लुक सब-कुछ यूनिक है। इसके फीचर्स आपको जरा भी निराश नहीं करेंगे। अगर आप इस यूनिक फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये ऑफर सिर्फ आपके लिए है। क्योंकि ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट सेल पर ये Nothing Phone (4a) फोन हजारों के डिस्काउंट पर मिल रहा है।
Nothing Phone 4a स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट सेल से छूट पर खरीदें
नथिंग फोन 4ए स्मार्टफोन को ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट सेल से बुक कर सकते हैं। इस फोन पर 9 फीसदी की छूट मिल रही है। इस डिस्काउंट के बाद ये 34999 रुपए वाला स्मार्टफोन 31999 रुपए में मिलेगा।
यहां पर ग्राहक के 3000 रुपए बचेंगे। इसके साथ ही एक्सिस और एसबीआई के कार्ड से पैमेंट करके 1600 की महाबचत कर सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज मिल रही है।
नथिंग फोन 4ए स्मार्टफोन का कैमरा
Nothing Phone (4a) स्मार्टफोन अपने कैमरे के लिए भी काफी चर्चा में है। इसमें 50MP का Samsung GN9 सेंसर से लैस OIS मेन कैमरा मिल रहा है। वहीं, 50MP का Samsung JN5 लेंस है जो 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 70x अल्ट्रा ज़ूम सपोर्ट वाला कैमरा भी मिल रहा है। इसमें 8MP का Sony IMX355 सेंसर से लैस अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP का Samsung KD1 कैमरा दिया है। इस कैमरे से 4K @ 30fps क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए कई सारे एआई फीचर्स मिल रहे हैं। इस फोन का कैमरा क्रिस्टल क्लियर फोटो और वीडियो बनाने में मदद करता है।
नथिंग के नए स्मार्टफोन की डिस्प्ले में क्या है खास?
इसमें 6.78-इंच का LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है। ये तेज धूप में भी स्क्रीन को क्लियर दिखाता है। फोन में ‘ग्लाइफ बार’ लगा हुआ है। ये मल्टी-फंक्शनल लाइट्स पर काम करता है। इससे नोटिफिकेशन, रिकॉर्डिंग इंडिकेटर और लाइव अपडेट्स देखने में मदद मिलती है।
नथिंग फोन 4ए फोन की बैटरी और फास्ट चार्जर
नथिंग फोन 4ए में 5,400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें 50W वायर्ड फास्ट चार्जर मिल रहा है। इसमें 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग दी गई है। चार्जर 22 मिनट में 50 फीसदी तक फोन को चार्ज कर देता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
नथिंग फोन 4ए अपनी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 का प्रोसेसर मिल रहा है। इसके साथ ही परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। ये फीचर फोन को मल्टी टास्किंग और हैवी गेमिंग के लिए परफेक्ट बनाता है।
नथिंग फोन 4ए फोन के सेफ्टी फीचर्स
नथिंग के इस स्मार्टफोन में कई सारे सेफ्टी फीचर्स मिल रहे हैं। धूल और पानी से बचाने के लिए IP64 रेटिंग और Corning Gorilla Glass 7i की सेफ्टी दी गई है। यूजर की प्राइवेसी के लिए प्राइवेसी डैशबोर्ड का फीचर मिलता है। आपातकालीन स्थिति में फसंने पर यूजर इमरजेसीं फीचर्स का इस्तेमाल कर सकता है।
