---Advertisement---

अब बारिश में बेफ्रिक होकर घूमिए! ये Dryer Machine सिर्फ 15 मिनट में सूखा देगी गीले कपड़े, चौंका सकती है इसकी कीमत

Dryer Machine: बारिश के मौसम में अक्सर लोगों को एक परेशानी खूब सताती है और वो है बारिश के दौरान कपड़ों का गीला हो जाना। मॉनसून की बारिश का कुछ भी पता नहीं होता है। ऐसे में अचानक आई बारिश लोगों को भीगोने के साथ ही उन्हें परेशान भी कर देती है। अगर आप भी ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 6, 2023 10:00 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 6, 2023 12:15 अपराह्न

Dryer Machine
Follow Us
---Advertisement---

Dryer Machine: बारिश के मौसम में अक्सर लोगों को एक परेशानी खूब सताती है और वो है बारिश के दौरान कपड़ों का गीला हो जाना। मॉनसून की बारिश का कुछ भी पता नहीं होता है। ऐसे में अचानक आई बारिश लोगों को भीगोने के साथ ही उन्हें परेशान भी कर देती है। अगर आप भी कभी इस तरह की समस्या से दो-चार हुए हैं तो आपको आज एक कमाल की जानकारी (Dryer Machine) मिलने वाली है।

बड़े काम की है ये Dryer Machine

बारिश के मौसम में गीले हुए कपड़ों को फटाफट सूखाने के लिए हम एक खास डिवाइस की जानकारी लेकर आए हैं। इस डिवाइस का नाम है पोर्टेबल ड्रायर, जी हां, पोर्टेबल ड्रायर वॉशिंग मशीन के ड्रायर से काफी अलग होता है। ऐसे में ये गीले हुए कपड़ों को जल्दी सूखाने का काम करता है। जानिए क्या है इसकी पूरी जानकारी।

काउंटरटॉप टम्बल ड्रायर को लेकर दावा

दरअसल मोरस जीरो नाम से आने वाला ये पोर्टेबल ड्रायर दावा करता है कि ये 15 मिनट के अंदर ही गीले कपड़ों को सूखा सकता है। बता दें कि इस पोर्टेबल ड्रायर में वैक्यूम प्लस डिहाइड्रेशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही ये वर्ल्ड का पहला काउंटरटॉप टम्बल ड्रायर होने का भी दावा करता है।

इस तकनीक पर चलता है ये

इसकी तकनीक की बात करें तो इसमें एक हार्ड कोर पावर के साथ ऐसी क्षमता दी गई है, जो कि एयर के प्रेशर को कम करके पानी के स्तर को तेजी से सोखती है और कपड़ों को जल्दी सूखाने का काम करती है।

एनर्जी एफिशिएंट भी है ये डिवाइस

इस काउंटरटॉप टम्बल ड्रायर पोर्टेबल ड्रायर से बारिश में भीगे हुए कपड़ों को सिर्फ 15 मिनट में पूरा सूखाया जा सकता है और साथ ही एकदम फ्रेश किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल बिजली का भी अधिक खर्च नहीं करता है। कंपनी का दावा है कि ये 40 फीसदी तक बिजली की बचत करता है। इसका मतलब है कि ये डिवाइस एनर्जी एफिशिएंट भी है। मोरस जीरो ने इसको अधिक से अधिक बेचने के लिए अपना टारगेट 10 गुना बढ़ा दिया है। वहीं, इसकी कीमत की बात करें तो इसे 25000 रुपये में प्री-ऑर्डर के लिए रखा गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Oppo Reno X

अक्टूबर 16, 2026

iPhone 18

अक्टूबर 15, 2026

OnePlus 16

अक्टूबर 14, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

अक्टूबर 12, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

अक्टूबर 10, 2026

Vivo Y600s Pro

अक्टूबर 9, 2026