---Advertisement---

अब परेशान नहीं करेंगी फालतू की कॉल्स, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए जारी की Guidelines

TRAI Guidelines: स्मार्टफोन आज इंसान की लाइफ का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। इस मोबाइल की वजह से कई सारे काम आसानी से हो जाते हैं। मगर अब यही स्मार्टफोन लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ भी कर रहा है। जी हां, आपने सही पढ़ा, हाल ही आए एक सर्वे के मुताबिक, हर तीन भारतीयों ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 16, 2023 2:36 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 16, 2023 3:48 अपराह्न

TRAI Guidelines
Follow Us
---Advertisement---

TRAI Guidelines: स्मार्टफोन आज इंसान की लाइफ का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। इस मोबाइल की वजह से कई सारे काम आसानी से हो जाते हैं। मगर अब यही स्मार्टफोन लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ भी कर रहा है। जी हां, आपने सही पढ़ा, हाल ही आए एक सर्वे के मुताबिक, हर तीन भारतीयों में से दो को प्रतिदिन तीन या उससे अधिक परेशान करने वाले फोन कॉल आते हैं। ऐसे में अब इन फालतू की फोन कॉल्स और एसएमएस से निजात पाने के लिए भारतीय टेलीकॉम नियामक प्राधिकरण ट्राई (TRAI) ने टेलीकॉम कंपनियों को एक सख्त निर्देश जारी किया है।

ट्राई ने जारी की नई गाइडलाइन

ट्राई के मुताबिक, देश में सारी अनरजिसटर्ड टेलीमार्केटिंग कंपनियां है, उन पर अब पहले से अधिक सख्ती की जाएगी। ट्राई ने कहा है कि सभी टेलीकॉम कंपनियां अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटिंग कंपनियों की डिटेल को एक-दूसरे के साथ शेयर करेंगी। साथ ही सभी टेलीकॉम कंपनियां किसी भी तरह के एडवरटाइजिंग और कमर्शियल दूरसंचार पर पाबंदी लगाएंगी। किसी भी भ्रम फैलाने वाले विज्ञापनों पर रोक लगनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: सिर्फ 999 रुपये में खरीदें POCO X5 PRO 5G लेटेस्ट स्मार्टफोन, पहले नहीं देखा होगा ऐसा धमाकेदार ऑफर

टेलीकॉम कंपनियों को दिए ये दिशा-निर्देश

इसके साथ ही टेलीकॉम कंपनियां ऐसे फोन कॉल्स और एसएमएस भेजने वाली टेलीमार्केटिंग कंपनियों को फिर से वेरिफाई करें। इन सभी टेलीमार्केटिंग कंपनियों के मैसेज हेडर का वेरिफिकेशन हर 30 दिन में किया जाएगा। इन पर मौजूदा कानून के तहत सख्त कार्रवाई हो। वहीं, सभी टेलीकॉम कंपनियों को इन दिशा-निर्देशों का पालन 30 दिन के भीतर करना होगा।

ये भी पढ़ें: CAR SALES IN JANUARY 2023 IN INDIA: MARUTI और TATA को धकेलकर आगे निकली TOYOTA, एक झटके में बेच डाली इतनी कारें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026