---Advertisement---

इन खासियतों से OnePlus 12 बन सकता है टेक मार्केट का शहंशाह, यहां जानें सबकुछ

OnePlus 12 फोन लॉन्च हो गया है। इस फोन में यूजर्स को अच्छे प्रोसेसर के साथ शानदार कैमरा मिल रहा है। इसके साथ ही अच्छी बैटरी भी मिल रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 6, 2023 11:31 पूर्वाह्न

OnePlus 12
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 12: चीनी कंपनी वनप्लस ने अपने बेहद जबरदस्त स्मार्टफोन OnePlus 12 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को अभी घरेलू मार्केट यानि की चीन में ही पेश किया गया है। OnePlus 12 में Snapdragon 8 Gen 3 का जबरदस्त प्रोसेसर दिया गया है। इसका लुक काफी इम्प्रेस करने वाला है।

OnePlus 12 फोन हुआ लॉन्च

OnePlus 12 फोन की स्टोरेज की अगर बात करें तो इसमें 24 GB तक की रैम दी गई है जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन को IP65 Rating दी गई है । जो कि, इसे धूल और पानी से बचाता है। 6.82-inch LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है। OnePlus 11 फोन का OnePlus 12 अपग्रेड वर्जन है। जिसे पिछले साल चीन में पेश किया गया था, उसके बाद इसे ग्लोबली पेश किया गया।

OnePlus 12 के फीचर्स

फीचरOnePlus 12
डिस्प्ले6.82-inch LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 14 के ColorOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
बैटरी5,400 mAh dual-cell battery दी गई है।
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 3 का प्रोसेसर दिया गया है।
कनेक्टिविटीकनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, GPS, NFC और USB Type-C port जैसी चीजें दी गई हैं।
कैमराSony LYT-808 sensor, 50MP primary camera, 64MP telephoto camera 48MP ultra-wide angle camera और 32MP camera दिया गया है।
चार्जर100W SuperVOOC का जबरदस्त चार्जर दिया गया है।इसके साथ ही यूजर को 10W का Reverse wireless charging दिया गया है।

OnePlus 12 की कीमत

OnePlus 12 के दाम की बात करें तो चीन में इसे 50 हजार से लेकर 68 हजार की कीमत के आस-पास उतारा गया है। फिलहाल भारतीय यूजर्स को इसके आने का इंतजार करना पड़ेगा। 2024 में भारत सहित अन्य देशों में भी ये फोन पेश हो सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026