---Advertisement---

लॉन्च से पहले Oneplus 12 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को मुफ्त में पाने का मौका, बस करें ये छोटू सा काम

Oneplus 12: वनप्लस के आने वाले शानदार फोन को आप फ्री में अपना बना सकते हैं। इसके लिए बस आपको एक छोटा सा काम करना होगा। देखिए पूरी डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 29, 2023 1:26 अपराह्न

Oneplus 12
Follow Us
---Advertisement---

Oneplus 12: चाइना की स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस अपने प्रीमियम फोन्स के लिए मशहूर है। टेक मार्केट में इन दिनों वनप्लस के आगामी मॉडल वनप्लस 12 (Oneplus 12) को लेकर काफी चर्चा चल रही है। इस फोन को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।

इसी बीच वनप्लस इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर वनप्लस 12 फोन को लिस्ट कर दिया गया है। अगर आपको भी इस फोन का लंबे वक्त से इंतजार हैं तो आपके लिए ये खबर बेहद ही खास हो सकती है। दरअसल वनप्लस कंपनी वनप्लस 12 जीतने का मौका दे रही है। आगे पढ़ें डिटेल।

Oneplus 12 फ्री में लेने के लिए करना होगा ये काम

वनप्लस ने अपनी आधिकारिक साइट पर वनप्लस 12 फोन का एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। आप कंपनी के होम पेज पर पहुंचेंगे तो आपको प्रोमो वीडियो मिल जाएगा। इसके बाद आपको साइट के पेज पर एक सब्सक्राइब बटन मिलेगा। ये बटन एक तरह से वनप्लस 12 फोन के लॉन्च इवेंट का निमंत्रण है।

अगर आप इस सब्सक्राइब बटन को दबाते हैं तो आपको वनप्लस 12 फोन मुफ्त में मिल सकता है। साइट पर आगे बताया गया है कि ये इवेंट 27 नवंबर से 23 जनवरी 2024 तक जारी रहेगा। इस दौरान आप फोन के अलावा 3 अन्य प्रोडक्ट्स में  से कुछ भी जीत सकते हैं।

Oneplus 12 Launch Date (संभावित)

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वनप्लस 12 स्मार्टफोन 23 या 24 जनवरी 2024 को लॉन्च हो सकता है। इसके लॉन्च से पहले ही इसकी कई खूबियां लीक हो चुकी हैं। ये फोन 3 कलर ऑप्शन के साथ आ सकता है। इसमें सफेद, काला और ग्रीन रंग शामिल है।

Oneplus 12 Price (संभावित)

वनप्लस 12 फोन में लेटेस्ट चिपसेट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसमें Pro XDR डिस्प्ले के साथ 2K रेज्योलूशन मिल सकता है। ये एंड्रॉइड 14 ओएस पर काम करेगा। साथ ही इसमें बैक साइड पर क्वॉड कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें सोनी का मेन कैमरा और 64MP का टेलीफोटो कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत 55 हजार के आसपास हो सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक डिटेल नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026