---Advertisement---

OnePlus 13T: अलर्ट स्लाइडर में मिल सकते हैं सुपर एडवांस फीचर्स, 50MP टेलीफोटो सेंसर के साथ वाह-वाही लूटेगा 80W का फ्लैग चार्जर!

OnePlus 13T: वनप्लस 13टी स्मार्टफोन में अलर्ट स्लाइडर बटन में सुपर एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं। 50MP टेलीफोटो सेंसर के साथ 80W का फ्लैग चार्जर वाह-वाही लूट सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 8, 2025 1:30 अपराह्न

OnePlus 13T
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 13T: आप भूल गए हैं, तो आपको याद दिला दें कि जनवरी में वनप्लस 13 सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज को अब एक्सटेंड करने की चर्चा जोरो पर चल रही है। अभी तक कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि वनप्लस 13टी स्मार्टफोन इस सीरीज का नया सदस्य होगा। इस खबर के बाहर आने के बाद वनप्लस के फैन्स काफी उत्साहित हो गए हैं। OnePlus 13T Release Date पर काफी तरह की अफवाहें घूम रही हैं। इंटरनेट पर तमाम लीक रिपोर्ट्स में वनप्लस 13टी की रिलीज डेट पर अलग-अलग दावें किए जा रहे हैं।

OnePlus 13T में मिल सकता है एडवांस खूबियों से लैस अलर्ट स्लाइडर

माना जा रहा है कि आगामी वनप्लस 13टी स्मार्टफोन फ्लैगशिप कैटेगरी में अपने विरोधियों के बीच तहलका मचा सकता है। कई हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फोन मेकर इस फोन में अलर्ट स्लाइडर बटन शामिल कर सकती है। यह बटन शॉर्टकट बटन के तौर पर काम कर सकता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो अलर्ट स्लाइडर बटन में साइलेंट, वाइब्रेट और रिंग मोड्स के बीच आसानी से स्विच किया जा सकेगा। साथ ही इसमें कई नए कस्टम फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं। इस सुविधा की वजह से यूजर्स फोन के ऑपरेशन को बेहतर ढंग से मैनेज कर पाएंगे। OnePlus 13T Release Date अप्रैल 2025 होने की उम्मीद है। वनप्लस 13टी की रिलीज डेट मई 2025 में होने की संभावना भी जताई जा रही है।

स्पेक्सवनप्लस 13टी की अनुमानित खूबियां
चिपसेटSnapdragon 8 Elite
रैम-स्टोरेज16GB-256GB
स्क्रीन6.7 इंच
बैटरी6200mAh
रियर कैमरा50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

वनप्लस 13टी को स्पेशल बनाएगा 80W का फ्लैग चार्जर!

लेटेस्ट लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग OnePlus 13T फोन में बैक साइड पर ड्यूल कैमरा मॉड्यूल आने की उम्मीद है। इसमें 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ एंट्री ले सकता है। साथ ही 50MP का टेलीफोटो सेंसर मोबाइल से डिटेल फोटो लेने वालों को काफी खुश कर सकता है। OnePlus 13T Release Date की चर्चा के बीच दावा किया जा रहा है कि इसमें 32MP का फ्रंट शूटर जोड़ा जा सकता है। फोन में 6200mAh की बैटरी पावर के साथ 80W का फ्लैग चार्जर मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। फोन मेकर इसे Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ उतार सकती है। इसका शुरुआती दाम 55000 रुपये होने की चर्चा है। अभी तक वनप्लस 13टी रिलीज डेट की कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 16 5G

मार्च 30, 2026

Apple First Foldable iPhone

मार्च 30, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 30, 2026

Vivo X300s

मार्च 30, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026