---Advertisement---

OnePlus 15 5G: 13 नवंबर को एंट्री लेगा धमाकेदार फोन, इन 5 खूबियों की वजह से बन सकता है नया शहंशाह; जानें पूरी डिटेल

OnePlus 15 5G: वनप्लस 15 5जी स्मार्टफोन को 13 नवंबर को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में एक नहीं, बल्कि 5 खास अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 4, 2025 4:40 अपराह्न

OnePlus 15 5G
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 15 5G: एक टाइम पर वनप्लस के स्मार्टफोन की काफी किरकिरी हुई थी। अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि वनप्लस के फोन्स में ग्रीन लाइन आने की समस्या ने काफी परेशानी खड़ी की थी। मगर उसके बाद फोन मेकर ने धमाकेदार वापसी की और वनप्लस 13 सीरीज को दमदार खूबियों के साथ उतार दिया। ऐसे में एक बार फिर कंपनी अपने नए स्मार्टफोन के साथ लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है।

OnePlus 15 5G की लॉन्च और संभावित प्राइस डिटेल

फोन निर्माता वनप्लस 15 5जी फोन को 13 नवंबर 2025 को इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगी। बता दें कि यह फोन बीते अक्तूबर में चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च किया जा चुका है। इसका संभावित दाम 54 से 59000 रुपये के करीब रहने की संभावना है।

https://twitter.com/OnePlus_IN/status/1985348454424744429

वनप्लस 15 5जी में मिलेगी धांसू परफॉर्मेंस वाली चिपसेट

कंपनी बता चुकी है कि इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में यूजर्स को अब तक की सबसे फास्ट और धाकड़ परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। इससे फोन में गेमिंग अनुभव भी बेहतर मिलने की उम्मीद है।

यूजर्स को पसंद आ सकते हैं ऑक्सीजन ओएस16 के फीचर्स

इसके साथ अपकमिंग फोन में ऑक्सीजन ओएस16 के कई इंटेलीजेंस फीचर्स आने से यूजर्स को बढ़िया परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। कंपनी इसे एंड्रॉयड 16 ओएस के साथ उतार सकती है। इसमें कई बिल्ट इन एआई खूबियां आने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

दमदार डिस्प्ले में मिलेगा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वनप्लस के फोन में 6.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी जा सकती है। साथ ही 144Hz की रिफ्रेश रेट और जानदार ब्राइटनेस मिलने की संभावना है। इसमें यूजर्स को सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

पावरफुल बैटरी मचाएगी तहलका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में 7300mAh की बैटरी आ सकती है। यह सिंगल चार्ज पर अगर नॉर्मल इस्तेमाल करते हैं, तो 2 दिन तक चल सकती है। साथ ही 120W का वायर्ड चार्जर मिलने की उम्मीद है, जो कि सिर्फ 30 मिनट में फोन को फुल चार्ज कर सकता है।

स्पेक्सवनप्लस 15 5जी की लीक खूबियां
चिपसेटक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.78 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी7300mAh
चार्जर120W
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

जानदार कैमरा सेटअप उड़ाएगा गर्दा

इसके कैमरा पैनल पर ट्रिपल कैमरा दिया जाएगा। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 50MP का टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। कंपनी इसमें एआई पावर्ड फीचर्स भी जोड़ सकती है। साथ ही एलईडी लाइट और ओआईएस सपोर्ट मिलने की भी संभावना है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट सेंसर आने की आशंका जताई जा रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026