---Advertisement---

OnePlus 15R 5G: इन 5 खूबियों को जानकर आप भी इस प्रीमियम फोन को खरीदने के लिए हो जाएंगे तैयार; ताजा लीक्स में हुआ कीमत का खुलासा

OnePlus 15R 5G: आगामी वनप्लस 15आर 5जी फोन में एक से बढ़कर एक कमाल के फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इस फोन का इंतजार गेमर्स से लेकर मल्टीटास्किंग करने वालों को बेसब्री से है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 9, 2025 5:59 अपराह्न

OnePlus 15R 5G
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 15R 5G: दिसंबर महीने में कई फोन कंपनियां अपने मॉडर्न और दमदार मोबाइलों को लॉन्च करने वाली हैं। इसमें वनप्लस का भी नाम आता है। बीते महीने ही कंपनी ने अपना फ्लैगशिप 15 5जी फोन इंडिया में उतारा था। ऐसे में अब कंपनी वनप्लस 15आर 5जी के साथ धमाल मचाने को तैयार है। फोन मेकर ने कुछ फीचर्स को लॉन्च से पहले ही रिवील कर दिया है। ऐसे में इसके 5 फीचर्स आपको आते ही दीवाना बना सकते हैं।

OnePlus 15R 5G जल्द होगा लॉन्च

फोन कंपनी ने बताया है कि वनप्लस 15आर 5जी को 17 दिसंबर 2025 को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का मार्केट में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

3 चिप्स के साथ मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

फोन मेकर ने बताया है कि वनप्लस 15आर 5जी मोबाइल में 3 चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर, टच रिस्पॉन्स चिप और जी2 वाईफाई चिप मिलेगी। ऐसे में फोन में बढ़िया स्पीड और परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है।

पहली बार मिलेगी इतनी बड़ी बैटरी

वनप्लस अपने आगामी फोन में 7400mAh की बैटरी देगी। इतनी बड़ी बैटरी कंपनी पहली बार किसी मोबाइल में यूज करेगी। ऐसे में यूजर्स को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसमें 80W का वायर्ड चार्जर आने की पूरी संभावना है।

विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा शानदार

टेक कंपनी ने बताया है कि वह अपने आगामी फोन में 165Hz की रिफ्रेश रेट शामिल करेगी। ऐसे में फोन की डिस्प्ले पर काफी आकर्षक विजुअल देखने को मिल सकते हैं। साथ ही गेमिंग में भी काफी बढ़िया अनुभव मिल सकता है।

आलीशान कैमरा सेटअप उड़ा सकता है गर्दा

कई हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वनप्लस अपने अपकमिंग फोन में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप जोड़ सकती है। साथ ही कई भव्य सुविधाओं को शामिल करने की योजना है। इसमें नाइट मोड पोट्रेट मोड और कई अन्य स्पेक्स मिल सकते हैं।

इंटेलीजेंस फीचर्स भी जीत सकते हैं दिल

स्मार्टफोन मेकर ने बताया है कि वनप्लस 15आर 5जी में ऑक्सीजन ओएस 16 को शामिल किया जाएगा। यह कंपनी का इंटरनल ओएस है, जिसमें कई सारे एडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। साथ ही प्लस माइंड का भी सपोर्ट दिया जाएगा।

स्पेक्सवनप्लस 15आर 5जी की लीक खूबियां
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5
रैम-स्टोरेज12GB-128GB
डिस्प्ले6.7 इंच
रिफ्रेश रेट165Hz
बैटरी7400mAh
चार्जर80W
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

वनप्लस 15आर 5जी की संभावित कीमत

इंटरनेट पर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वनप्लस 15आर 5जी फोन का दाम 40000 रुपये से ज्यादा रखा जा सकता है। ताजा लीक्स की मानें, तो इसका प्राइस 42999 रुपये रहने की आशंका है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026