---Advertisement---

OnePlus 15R 5G: आ रहा है स्मार्टफोन का बादशाह, क्या दिखेगी पावर और स्पीड की नई परिभाषा? फोटोग्राफी में मिल सकता है यह खास फीचर

OnePlus 15R 5G: वनप्लस 15आर 5जी मोबाइल 17 दिसंबर 2025 को इंडिया में लॉन्च होगा। इसमें हाईटेक प्रोसेसर के साथ बड़ी बैटरी और बहुत दमदार कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 16, 2025 11:46 पूर्वाह्न

OnePlus 15R 5G
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 15R 5G: वनप्लस स्मार्टफोन्स में अब पुरानी शिकायत नहीं मिलती है। अगर आप नहीं समझें, तो आपको बता दें कि कुछ सालों पहले वनप्लस के मोबाइल में ग्रीन लाइन की परेशानी आती थी, मगर अब यह दिक्कत नहीं आती है। ऐसे में फोन कंपनी अपना धमाकेदार फोन वनप्लस 15आर 5जी लाने की तैयारी कर रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी का यह फोन अब तक की सबसे एडवांस बैटरी पैक के साथ आने वाला डिवाइस होगा। इतना ही नहीं, कंपनी ऑफिशियली बता चुकी है कि इसमें पावरफुल प्रोसेसर दिया जाएगा। यही वजह है कि इसका काफी अरसे से इंतजार किया जा रहा है।

OnePlus 15R 5G जल्द लेगा जोरदार एंट्री

फोन मेकर ने बताया है कि वनप्लस 15आर 5जी मोबाइल को 17 दिसंबर 2025 को शाम 7 बजे इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में इसके लिए अब बस थोड़ा ही समय बाकी है।

वनप्लस 15आर 5जी की संभावित कीमत

कई ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, वनप्लस 15आर 5जी मोबाइल का संभावित प्राइस 52000 रुपये के करीब रहने की संभावना है। यह दाम 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रखा जा सकता है। वहीं, इसके 12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 54000 रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है। फिलहाल इसकी कोई भी पुष्टि नहीं है।

स्पेक्सवनप्लस 15आर 5जी की लीक डिटेल्स
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.83 इंच
रिफ्रेश रेट165Hz
बैटरी7400mAh
चार्जर80W
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

आते ही धमाल मचाएगा यह कैमरा फीचर

उधर, कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आगामी वनप्लस 15आर 5जी फोन में रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50एमपी के तीन सेंसर दिए जा सकते हैं। साथ ही ओआईएस यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन की सुविधा शामिल की जा सकती है। इस फीचर की वजह से फोन से व्लॉगिंग करने वाले यूजर्स को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं, आगे की तरफ 32एमपी का वाइड एंगल लेंस जोड़ा जा सकता है। कंपनी ने बताया है कि इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट, 7400mAh की बैटरी और 165Hz की रिफ्रेश रेट दी जाएगी। साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन काफी बढ़िया स्पीड और कई नई क्षमताओं के साथ एंट्री लेगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

सितम्बर 21, 2026