---Advertisement---

OnePlus 15R 5G: पर्सनलाइज्ड एआई से लैस फोन की शुरू हुई सेल, नए साल से पहले हो सकती है हजारों रुपये की सेविंग; फटाफट उठाएं ऑफर का फायदा

OnePlus 15R 5G: वनप्लस 15आर 5जी फ्लैगशिप मोबाइल को 17 दिसंबर 2025 को लॉन्च किया गया था। सोमवार से इसकी पहली सेल शुरू हो गई है। अमेजन से इसे हजारों रुपये की छूट के साथ खरीदने का सुनहरा मौका है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 22, 2025 6:25 अपराह्न

OnePlus 15R 5G
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 15R 5G: चंद दिनों में क्रिसमस हैं, फिर एक हफ्ते बाद नए साल की शुरूआत होगी। ऐसे में काफी सारे लोग नया स्मार्टफोन खरीदना पसंद करते हैं। अगर आप भी नए साल से पहले किसी धांसू फोन की तलाश कर रहे हैं, तो इससे अच्छा ऑफर नहीं मिल सकता है। 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च हुए वनप्लस 15आर 5जी की पहली सेल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर शुरू हो गई है। इस फोन को हजारों रुपये की सेविंग के साथ अपना बनाया जा सकता है। इसमें आलीशान एआई फीचर्स मिलते हैं।

OnePlus 15R 5G को पहली सेल में बंपर छूट पर खरीदें

फ्लैगशिप फोन वनप्लस 15आर 5जी की पहली सेल नए साल से पहले स्टार्ट हो गई है। ऐसे में नए साल से पहले बढ़िया फोन चाहने वालों के लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। अमेजन इस फोन को 13 प्रतिशत के डिस्काउंट के साथ बेच रहा है। इसका असली प्राइस 54999 रुपये रखा गया है। मगर डील के तहत इसे 47999 रुपये का भुगतान करके ऑनलाइन मंगवा सकते हैं। शॉपिंग प्लेटफॉर्म इस फोन पर कैशबैक, बैंक ऑफर्स और पार्टनर डील्स भी प्रदान कर रहा है।

Photo Credit: Amazon

वहीं, अमेजन ने बताया है कि इस प्रीमियम फोन पर 44300 रुपये की बचत के साथ एक्सचेंज ऑफर दे रहे हैं। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को सबसे पहले अपने एरिया का पिनकोड दर्ज करके उसे चेक करना होगा। अगर ऑफर अवेलेबल रहता है, तो वेबसाइट द्वारा मांगी गई सारी जानकारी देनी होगी। साथ ही एक अच्छी कंडीशन वाला पुराना स्मार्टफोन शॉपिंग प्लेटफॉर्म को जमा करना होगा।

स्पेक्सवनप्लस 15आर 5जी
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5
रैम-स्टोरेज12GB-256GB 
डिस्प्ले6.83 इंच
रिफ्रेश रेट165Hz
बैटरी7400mAh
चार्जर80W
रियर कैमरा50MP+8MP
सेल्फी कैमरा32MP

वनप्लस 15आर 5जी में मिलती हैं प्लस माइंड एआई के साथ धांसू खूबियां

फोन मेकर ने वनप्लस 15आर 5जी मोबाइल में पर्सनलाइज्ड एआई का इस्तेमाल किया है। वनप्लस प्लस माइंड एआई दुनिया का पहला एआई टूल है, जो गूगल जेमिनी के साथ आसानी से काम करने के लिए बनाया गया है। यह हर चीज को कैप्चर करता है, ऑर्गनाइज करता है और याद रखता है, ताकि हर आइडिया, तारीख या डिटेल हमेशा आपकी पहुंच में रहे। ट्रिप प्लान करें, स्क्रीनशॉट से जानकारी निकालें।

इसके अलावा, इस फोन में दमदार क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर का यूज किया गया है। साथ ही एड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट मिलता है। इसमें 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ 165Hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। पावर के लिए 7400mAh की बैटरी के साथ 80W का वायर्ड चार्जर आता है। बैक पैनल पर 50एमपी का प्राइमरी कैमरा और 8एमपी का अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए 32एमपी का वाइड एंगल फ्रंट शूटर जोड़ा गया है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026

Vivo X500

मई 11, 2026

Eco Friendly Fridge

मई 11, 2026