OnePlus 15R : वनप्लस की आर सीरीज अपने हाईटेक कैमरे और प्रोसेसर के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि, 17 दिसंबर 2025 को जैसे ही ये लॉन्च हुआ वैसे ही फोन के प्रीमियम फीचर्स की चर्चा होने लगी। अगर आप भी इसे खरीदने का सपना देख रहे हैं तो यकीन मानिए इससे अच्छी डील शायद ही आपको मिलेगी। क्योंकि ऑन लाइन शॉपिंग फ्लिपकार्ट सेल पर ये 8200 की महाछूट पर मिल रहा है। वनप्लस 15आर दुनिया का पहला Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आने वाला फोन है। जिसे अब यूजर सस्ते में खरीद सकते हैं।
OnePlus 15R फोन की कीमत में फ्लिपकार्ट सेल ने की भारी कटौती
ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी फ्लिपकार्ट सेल पर वनप्लस 15 आर फोन 15 फीसदी की छूट पर मिल रहा है। इस डिस्काउंट के बाद ये 54999 रुपए की जगह 46797 रुपए में मिलेगा।
यहां पर 8202 की महाबचत करने का मौका मिल रहा है। इसके साथ ही अगर आप एसबीआई या फिर एक्सिस कार्ड से पैमेंट करते हैं तो 2340 रुपए बचा सकते हैं। वनप्लस 15आर में 12GB की रैम और 256 GB की स्टोरेज मिल रही है।
वनप्लस 15आर का पावरफुल प्रोसेसर
वनप्लस 15आर में दुनिया का पहला Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। गेमर्स के लिए इसमें ओवरपावर’ चिप-लेवल इंजन मिलता है। ये प्रोसेसर यूजर को हाई-परफॉर्मेस के साथ हाई स्पीड देता है। जो लोग फोन पर मल्टीटास्किंग काम हैवी सॉफ्टवेयर के साथ करते हैं। उनके लिए भी ये एक अच्छा विकल्प है।
गेमर्स के लिए वरदान है वनप्लस का ये स्मार्टफोन
ये फोन 165 FPS नेटिव को सपोर्ट करता है। BGMI और PUBG जैसे गेम इस फोन पर हाइपर फ्रेम रेट पर चलाए जा सकते है। फोन को गर्म होने से बचाने के लिए 3D वेपर चैंबर और एयरोस्पेस-ग्रेड एरोगेल टेक्नोलॉजी दी गई है। इसका प्रो गेमर मोड यूजर को नेक्सट लेवल का एक्सपीरियंस देता है।
वनप्लस 15आर का कैमरा क्यों है खास?
वनप्लस 15आर अपने कैमरे के लिए भी जाना जाता है। प्रोफेशनल फोटो और वीडियोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा Sony IMX906 सेंसर और IOS के साथ मिलता है। ग्रुप फोटो के लिए 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। इस फोन से 4K @ 120fps का क्वालि्टी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, 32MP सेल्फी कैमरा Autofocus (AF) से लैस है। इसमें रात में फोटोग्राफी करने के लिए क्लियर नाइट इंजन दिया है। इसके साथ ही कई सार एआई दिए हैं जो यूजर्स को बिल्कुल परफेक्ट शॉट लेने का एक्सपीरियंस देता है।
डिस्पले और स्क्रीन सेफ्टी
6.83-इंच का 1.5K (1272×2800) LTPS AMOLED पैनल से लैस डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए IP68/IP69 रेटिंग के साथ Corning Gorilla Glass 7i की सेफ्टी मिलती है।
पावरफुल चार्जर और बैटरी
7,400mAh की हैवी बैटरी के साथ 80W SuperVOOC चार्जर मिलता है। ये चार्जर 23 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज कर देता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम- Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।
स्पेशल फीचर्स- Plus Key की मदद से स्क्रीन शॉट से लेकर टॉर्च जलाने जैसे तमाम सारे काम किए जा सकते हैं। ये एक खास बटन की तरह काम करता है।कार सिक मोड गाड़ी में फोन चलाने से हो होने वाली मचलाहट को खत्म करता है।
