Tecno Pova Curve 2: टेक्नो ने भारत में 13 फरवरी 2026 को टेक्नो पोवा कर्व 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। बजट में 8000mAh की बाहुबली बैटरी देने वाला ये अपने सेगमेंट का पहला फोन बन गया है। अल्ट्रा स्लिम बॉडी हो या फिर शोर में बात करने के लिए नॉइस कैंसिलेशन का फीचर हो, इस फोन को बहुत कुछ खास बनाता है। अगर आप किसी अच्छे लुक और फीचर वाले मोबाइल को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इसे फ्लिपकार्ट से 4000 की महाछूट पर खरीद सकते हैं।इसमें बेहद शानकादर कैमरा भी मिल रहा है।
Tecno Pova Curve 2 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट सेल से 4000 की छूट पर खरीदें
टेक्नो पोवा कर्व 2 स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट 13 फसदी की छूट दे रहा है। इस ऑफर के बाद ये 31999 रुपए वाला स्मार्टफोन 27999 रुपए में मिलेगा।
यहां पर ग्राहक के 4000 रुपए बचेंगे। इसके साथ ही एक्सिस और एसबीआई कार्ड से पैमेंट करके 1400 रुपए तक का तुरंत कैशबैक पा सकते हैं।
टेक्नो पोवा कर्व 2 स्मार्टफोन की बैटरी और नॉइस कैंसिलेशन क्यों है खास?
Tecno Pova Curve 2 फोन में कंपनी ने 8000mAh की बैटरी दे रही है। ये हैवी यूज के बाद भी 2 दिन चल चल सकती है। इसमें 45W का सुपरफास्ट चार्जर दिया गया है। ये देढ़ घंटे में पूरे फोन को चार्ज कर देता है। गेमिंग के दौरान यूजर Bypass Charging 2.0 के जरिए फोन को चार्ज कर सकता है। इससे बैटरी गर्म भी नहीं होती है। इसमें 10W की रिवर्स चार्जिंग मिलती है। इसके जरिए अन्य डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है। इसमें नॉइस कैंसिलेशन का फीचर मिलता है। इसकी मदद से शोर में भी क्रिस्टल क्लियर आवाज को सुना जा सकता है।
टेक्नों के फोन में मिल रहा खास कैमरा
टेक्नो पोवा कर्व 2 फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। 2MP का मैक्रो लेंस छोटी चीजों को क्लिक करता है। इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 2K रेजोल्यूशन पर 30fps की वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। इसके कैमरे में एआई दिया गया है।
टेक्नो पोवा कर्व 2 स्मार्टफोन की डिस्प्ले और सेफ्टी
इसमें 6.78-इंच का 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED की डिस्प्ले मिलती है। आंखों की सेफ्टी के लिए 2304Hz PWM डिमिंग प्रोटेक्शन मिलती है।डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और SGS 5-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस दिया गया है।
टेक्नो की परफॉर्मेस
MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मिलता है। ये ट्रिपल चिप के साथ आता है। Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। मल्टी टास्किंग काम और गेमिंग के लिए बेस्ट है।
टेक्नो पोवा कर्व 2 स्मार्टफोन पर मिल रहा ये ऑफर सीमित समय के लिए है। जिसे कंपनी के द्वारा कभी भी बदला जा सकता है।
