OnePlus 15T: वनप्लस एक बेहद शानदार स्मार्टफोन मार्केट में उतारने जा रहा है। वनप्लस 15टी की लॉन्चिग 24 मार्च को पहले चीन में होगी। इसके बाद मई और जून में भारत सहित अन्य देशों में उतारा जाएगा। वनप्लस 15टी आने से पहले ही अपने यूनिक फीचर्स के कारण चर्चा में आ गया है। इसमें सिर्फ पावरफुल बैटरी और कैमरा ही नहीं मिलेगा। बल्कि Sony का पेरिस्कोप लेंस और एडवांस्ड AI भी मिल सकता है। प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स के साथ गेम लवर्स के लिए ये प्रीमियम फोन साबित हो सकता है।
OnePlus 15T का संभावित कैमरा
वनप्लस 15टी में फोटोग्राफी के लिए 50MP का Sony IMX906 सेंसर से लैस मेन कैमरा मिल सकता है। ये OIS के साथ आ सकता है। इसके साथ ही दूर की चीजों को कैप्चर कने के लिए पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। ये 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 7x लॉसलेस डिजिटल ज़ूम के साथ आ सकता है। सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिल सकता है। फोटो की क्वालिटी बढ़ाने के लिए LUMO इंजन और 4K@60fps क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है।
वनप्लस 15टी का एडवांस एआई
वनप्लस 15टी में एडवांस एआई मिल सकता है। यूजर को हाईटेक एआई देने में LUMO इमेजिंग इंजन मदद करेगा। इसकी मदद से समरी तैयार करने से लेकर एडटिंग जैसे काम किए जा सकते हैं।
6.32-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकती है
6.32-इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप डिजाइन से लेस होगी। गेमिंग के दौरानै फोन को गर्म होने से बचाने के लिए अल्ट्रा-थिन मैग्नेटिक कूलिंग एक्सेसरी मिल सकती है।
बैटरी और पावरफुल चार्जर
वनप्लस 15 टी में 7,500mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। ये 100W SuperVOOC चार्जर के साथ आ सकता है। खबरों की मानें तो लगातार चलने के बाद भी ये फोन 22 घंटे से ज्यादा की बैटरी दे सकता है। वहीं, 50W वायरलेस चार्जिंग से लैस हो सकता है। खबरों की मानें तो कंपनी एप्पल के MagSafe की तरह मैग्नेटिक चार्जिंग सिस्टम दे सकती है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
वनप्लस एआई से लेस Snapdragon 8 Elite Gen 5 का पावरफुल प्रोसेसर दे सकता है। वहीं, ये Android 16 का ऑपरेट कर सकता है। ये फोन को स्मूथ और सुपरफास्ट स्पीड देगा।
वनप्लस के सेफ्टी फीचर्स
फोन को पानी और धूल से सुरक्षा के लिए कंपनी IP68/IP69 रेटिंग दे सकती है। वहीं टूटने से बचाने के लिए क्रिस्टल शील्ड दे सकती है। यूजर की प्राइवेसी के लिए प्राइवेसी डैशबोर्ड , ऐप हाइड और लॉक और AI प्राइवेसी प्रोटेक्शन मिल सकती है।
वनप्लस 15टी की अनुमानित कीमत
अभी तक OnePlus 15T स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन अफवाहों में दावा किया जा रहा है कि, इसमें 12GB ,16GB रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB की स्टोरेज मिल सकती है। इसकी कीमत 60000 से लेकर 65000 के आस-पास हो सकती है।
