Realme 16 5G: अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि रियलमी फोन कंपनी के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता विक्की कौशल हैं। ऐसे में एक्टर आगामी मोबाइल रियलमी 16 5जी के साथ एक बार फिर आ गए हैं। इस फोन की लॉन्च डिटेल अभी तक आधिकारिक नहीं हुई है। मगर इससे पहले ही कंपनी ने इसके कई खास फीचर्स को रिवील कर दिया है। यही वजह है कि इस फोन को लेकर फैन्स के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कई यूजर्स इसकी अनुमानित प्राइस और लॉन्च डिटेल को इंटरनेट पर खोज रहे हैं।
Realme 16 5G में पहली बार मिलेगा यह यूनिक फीचर
फोन कंपनी ने बताया है कि रियलमी 16 5जी मोबाइल में चमकता हुआ एयर डिजाइन देखने को मिलेगा। साथ ही शाइनी विंग्स टैक्टर्स और इंडस्ट्री में पहली बार बैक कैमरा बार के साथ सेल्फी मिरर दिया गया है। इस एयर कॉम्पैक्ट बॉडी स्टाइल फोन की मोटाई 8.1एमएम रखी गई है। साथही इसका कुल वजन 183 ग्राम है। इसमें दमदार बैटरी क्षमता को जोड़ा गया है। इसकी क्षमता 7000mAh की रखी गई है। चार्जिंग के लिए 60W का वायर्ड चार्जर जोड़ा गया है। इसकी टाइटन बैटरी सिंगल चार्ज पर दो दिन आसानी से चल जाती है। इसमें 6.57 इंच की स्क्रीन के साथ आईपी69 की रेटिंग दी गई है।
रियलमी 16 5जी को स्पेशल बनाएंगे ये दमदार स्पेक्स
कंपनी ने रियलमी 16 5जी मोबाइल को गेमिंग के लिए भी एक शानदार विकल्प बनाया है। इसमें स्टार ग्रेड कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे फोन मल्टीटास्किंग में भी जल्दी गर्म नहीं होता है। इस आगामी फोन में रियलमी यूआई 7.0 ओएस को रखा गया है। इसमें 3 साल एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल सेफ्टी अपडेट मिलेगा।
वहीं, ताजा लीक्स के मुताबिक, इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स चिपसेट दी जा सकती है। इसके रियर पैनल पर 50एमपी का प्राइमरी कैमरा 10 गुना जूम सुविधा के साथ आ सकता है। जबकि 2एमपी का मोनो कैमरा देखने को मिल सकता है। आगे की तरफ 50एमपी का सेल्फी शूटर शामिल करने की योजना है।
Chase your dreams and #SpreadYourWings , just like @vickykaushal09 #realme16 5G Launching Soon
Know more: https://t.co/HowgqnllGjhttps://t.co/xYvczBv20A pic.twitter.com/TqY7kTXx79
— realme (@realmeIndia) March 24, 2026
कब होगा लॉन्च और क्या है लीक प्राइस?
उधर, रियलमी 16 5जी फोन की संभावित कीमत की बात करें, तो इसका प्राइस 40 से 45000 रुपये के बीच रह सकता है। फोन कंपनी रियलमी इस मोबाइल को अप्रैल में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
