---Advertisement---

Realme 16 5G: आकर्षक डिजाइन, दमदार खूबियों के साथ फिर आ रहे हैं अभिनेता Vicky Kaushal, सेगमेंट में पहली बार मिलेगा यह फीचर; जानें लीक्स

Realme 16 5G: अभिनेता विक्की कौशल अपकमिंग रियलमी 16 5जी फोन के साथ फिर से फैन्स का दिल जीतने के लिए आ रहे हैं। इसमें एडवांस कूलिंग सिस्टम से लेकर धाकड़ बैटरी दी जाएगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 24, 2026 2:23 अपराह्न

Realme 16 5G
Follow Us
---Advertisement---

Realme 16 5G: अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि रियलमी फोन कंपनी के ब्रांड एंबेसडर अभिनेता विक्की कौशल हैं। ऐसे में एक्टर आगामी मोबाइल रियलमी 16 5जी के साथ एक बार फिर आ गए हैं। इस फोन की लॉन्च डिटेल अभी तक आधिकारिक नहीं हुई है। मगर इससे पहले ही कंपनी ने इसके कई खास फीचर्स को रिवील कर दिया है। यही वजह है कि इस फोन को लेकर फैन्स के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कई यूजर्स इसकी अनुमानित प्राइस और लॉन्च डिटेल को इंटरनेट पर खोज रहे हैं।

Realme 16 5G में पहली बार मिलेगा यह यूनिक फीचर

फोन कंपनी ने बताया है कि रियलमी 16 5जी मोबाइल में चमकता हुआ एयर डिजाइन देखने को मिलेगा। साथ ही शाइनी विंग्स टैक्टर्स और इंडस्ट्री में पहली बार बैक कैमरा बार के साथ सेल्फी मिरर दिया गया है। इस एयर कॉम्पैक्ट बॉडी स्टाइल फोन की मोटाई 8.1एमएम रखी गई है। साथही इसका कुल वजन 183 ग्राम है। इसमें दमदार बैटरी क्षमता को जोड़ा गया है। इसकी क्षमता 7000mAh की रखी गई है। चार्जिंग के लिए 60W का वायर्ड चार्जर जोड़ा गया है। इसकी टाइटन बैटरी सिंगल चार्ज पर दो दिन आसानी से चल जाती है। इसमें 6.57 इंच की स्क्रीन के साथ आईपी69 की रेटिंग दी गई है।

रियलमी 16 5जी को स्पेशल बनाएंगे ये दमदार स्पेक्स

कंपनी ने रियलमी 16 5जी मोबाइल को गेमिंग के लिए भी एक शानदार विकल्प बनाया है। इसमें स्टार ग्रेड कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे फोन मल्टीटास्किंग में भी जल्दी गर्म नहीं होता है। इस आगामी फोन में रियलमी यूआई 7.0 ओएस को रखा गया है। इसमें 3 साल एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल सेफ्टी अपडेट मिलेगा।

वहीं, ताजा लीक्स के मुताबिक, इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स चिपसेट दी जा सकती है। इसके रियर पैनल पर 50एमपी का प्राइमरी कैमरा 10 गुना जूम सुविधा के साथ आ सकता है। जबकि 2एमपी का मोनो कैमरा देखने को मिल सकता है। आगे की तरफ 50एमपी का सेल्फी शूटर शामिल करने की योजना है।

कब होगा लॉन्च और क्या है लीक प्राइस?

उधर, रियलमी 16 5जी फोन की संभावित कीमत की बात करें, तो इसका प्राइस 40 से 45000 रुपये के बीच रह सकता है। फोन कंपनी रियलमी इस मोबाइल को अप्रैल में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026