---Advertisement---

OnePlus Open फोल्डेबल लॉन्च होते ही OPPO Find N3 Flip पर कितना पड़ेगा भारी? लॉन्च डेट आते ही बढ़ी बेताबी

OnePlus Open फोन की लॉन्च डेट का एलान कर दिया गया है। इसे 19 ्क्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसे लेकर यूजर्स में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है।

Avatar of Shikha Saxena

By: Shikha Saxena

Published: अक्टूबर 13, 2023 5:48 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

OnePlus Open: 12 अक्टूबर को चीनी कंपनी ओप्पो ने अपना बेहद जबरदस्त फोल्डेबल स्मार्टफोन OPPO Find N3 Flip लॉन्च किया है। 94999 रुपए की कीमत का ये स्मार्टफोन सैमसंग के फोल्डेबल फोन को टक्कर दे सकता है। अभी इसकी लॉन्चिग को लेकर चर्चा हो ही रही थी कि, चीनी कंपनी वनप्लस ने भी अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की लॉन्चिग डेट का एलान कर दिया है। OnePlus Open फोल्डेबल फोन 19 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। भारत सहित दुनिया भर में ये ग्लोबली लॉन्च हो रहा है।

OnePlus Open की लॉन्च डेट आयी सामने

वनप्लस अपने फोल्डेबल फोन के कई सारे टीजर जारी कर चुका है। जिसमें पूरी झलक तो नहीं दिखाई गई है। लेकिन थोड़ा बहुत कॉन्सेप्ट के बारे में जरुर बताने की कोशिश की गई है। खबरों की मानें तो इस फोन को तेज और स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस फोन को लेकर ये पहले ही कह चुकी है कि, ऑल-राउंड फ्लैगशिप-लेवल एक्सपीरियंस  देने के लिए इसे पेश किया जा रहा है।

OnePlus Open फोन में क्या मिल सकता है खास?

इस फोन को और भी ज्यादा स्मार्ट बनाने के लिए इसमें मल्टीटास्किंग बढ़ाने के लिए स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 2 चिपसेट मिल सकता है। कंपनी ने सिर्फ लॉन्च डेट की जानकारी दी है। लेकिन इसके फीचर्स और कीमत को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया गया है। इसका पता लॉन्चिंग के बाद ही चलेगा। आपको बता दे, ये फोन लॉन्च होने से पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के द्वारा चलाते हुए देखा गया है। जिसका लुक काफी शानदार लग रहा था।

OnePlus Open के संभावित फीचर्स

फीचरOnePlus Open
मेन डिस्प्ले7.82 इंच का OLED की पहली डिस्प्ले मिल सकती है। जिसका रेजलूशन 2,440×2,268 पिक्सल हो सकता है।
कवर डिस्प्लेये 6.31 इंच की हो सकती है, जिसका रेजलूशन 1,116 x 2,484 पिक्सल हो सकता है।
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिल सकता है।
चार्जर100W का चार्जर मिल सकता है।
बैटरी4,805mAh की बैटरी मिल सकती है
स्टोरेज1TB की स्टोरेज मिल सकती है।
कैमराट्रिपल रियर कैमरा के साथ 48MP का प्राइमरी, 48MP का सेकेंडरी और 64MP का टेलीफोटो लेंस, 3X ऑप्टिकल जूम और 32MP का वीडियो कैमरा मिल सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026

Leave a Comment