---Advertisement---

OnePlus OxygenOS 15 AI, एनिमेशन से लेकर मेमोरी- कैमरा तक सबकुछ बदल देगा, देखें वनप्लस यूजर्स को क्या मिलेगा तोहफा ?

OnePlus OxygenOS 15 के आते ही इसके फीचर्स की चर्चा होने लगी है। अगर आप भी वनप्लस के यूजर हैं तो इसके बारे में जरुर जान लीजिए। इससे काफी फायदा हो सकता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 25, 2024 12:38 अपराह्न

OnePlus OxygenOS 15
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus OxygenOS 15: चीन की जानी-मानी मोबाइल कंपनी OnePlus ने OxygenOS 15 ऑपरेटिंग अपडेट से पर्दा हटा दिया है। इसके आने से फोन के प्रोसेसिंग सिस्टम को स्पीड मिलेगी। इसके साथ ही इसमें AI को भी जोड़ा गया है। ये यूजर के डिवाइस की सुरक्षा को मजबूत करेगा। OxygenOS 15 में जेमिनी AI असिस्टेंट को डिफ़ॉल्ट वर्चुअल असिस्टेंट के रूप में जोड़ा गया है। OxygenOS 15 अपडेट में एनिमेशन को भी जोड़ा गया है। ये कई सारे ऐप्स को एक साथ रन करने की सुविधा देता है। OxygenOS 14 की तुलना में OxygenOS 15 बहुत कम स्टोरेज घेरेगा।

OnePlus OxygenOS 15 की खासियत

ये ऑपरेटिंग सिस्टम कैमरे को पहले से ज्यादा अच्छा बनाने में मदद करेगा। इसमें कैमरे के लिए AI features दिए गए हैं। इनसे फोन की गैलरी में मौजूद खराब क्वालिटी के फोटो की पिक्चर क्वालिटी बढ़ाई जा सकेगी। इतना ही नहीं इससे ब्लर इमेज को भी ठीक किया जा सकेगा। इसमें AI Reflection Eraser की सुविधा भी दी गई है। इसकी मदद से फोटो में यूजर अपनी इच्छा अनुसार चीजों को हटा सकेगा। इसे और भी ज्यादा पावरफुल बनाने के लिए इसमें Gemini के फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें Circle to Searchकी सुविधा भी मिल रही है। इसमें Pass Scan feature की सुविधा भी मिलेगी। ये बोर्डिंग पास को तुरंत स्कैन कर देगा। इसकी मदद से नोट्स भी तैयार किए जा सकेंगे। Tech Spurt नाम के यूट्यूब चैनल पर OxygenOS 15 के बारे में जानकारी दी गई है।

Video credit Tech Spurt

OnePlus OxygenOS 15 से डिवाइस की सुरक्षा बढ़ेगी

OxygenOS 15 में Safety Features भी दिए गए हैं। इससे मैलवेयर और धोखाधड़ी वाले ऐप्स का पता लगाया जा सकेगा। फोन के चोरी होने पर भी डेटा सुरक्षित रहेगा।

खबरों की मानें तो OxygenOS 15 अपडेट सबसे पहले OnePlus 12 5G फोन में दिया जा सकता है। किन डिवाइस में ये सुविधा मिलेगी फिलहाल इसे लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। OxygenOS 15 की लॉन्च डेट 30 अक्टूबर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026