---Advertisement---

ChatGPT 5.4: डेटा मैनेजमेंट आसान करने के साथ चुटकियों में जटिल फाइलें तैयार करेगा OpenAI का नया मॉडल! सुविधाएं मन मोह लेंगी

ओपनएआई की ओर से ChatGPT 5.4 लॉन्च कर दिया गया है जो यूजर्स के काम आसान बनाने वाला है। इसकी मदद से डेटा मैनेजमेंट के साथ कई कार्य किए जा सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 6, 2026 3:10 अपराह्न

ChatGPT 5.4
Follow Us
---Advertisement---

ChatGPT 5.4: टेक जगत में अपनी अलग छाप छोड़ चुकी ओपनएआई लोगों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आई है। ओपनएआई ने चैटजीपीटी का नया व आधुनिक मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसे चैटजीपीटी 5.4 वर्जन नाम दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चैटजीपीटी का जीपीटी 5.4 वर्जन डेटा मैनेजमेंट को आसान बनाएगा।

इसके साथ ही ओपनएआई का ये नया मॉडल चुटकियों में जटिल फाइलें और डॉक्यूमेंट्स तैयार करने की क्षमता रखता है। नए वर्जन की एक खासियत एक्सेल और गूगल शीट्स के साथ इसकी साझेदारी है। ये चैटजीपीटी के अपडेटेड वर्जन को और खास बनाती है। चैटजीपीटी 5.4 वर्जन न केवल समय बचाएगा, बल्कि लागत में कमी लाकर यूजर्स की सुविधाएं बढ़ाएगा।

डेटा मैनेजमेंट आसान करने के साथ चुटकियों में फाइलें तैयार करेगा ChatGPT 5.4!

ओपनएआई का नया मॉडल चैटजीपीटी 5.4 टेक यूजर्स की जिंदगी आसान बनाने वाला है। हाल ही लॉन्च हुए जीपीटी 5.4 वर्जन में कई खास खूबियां हैं जो टेक यूजर्स के काम आसान करने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक ओपनएआई का नया मॉडल डेटा मैनेजमेंट को आसान करने वाला है। इसके अलावा नए मॉडल की मदद से जटिल डेटा एनालिसिस या बजटिंग के लिए घंटों तक इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।

ये काम अब चुटकियों में निपटेगा। चैटजीपीटी 5.4 एक्सेल की मूल संरचना को नुकसान पहुंचाए बिना काम करता है। इससे यूजर्स का काम और आसान होने वाला है। नए मॉडल में कम ‘बैक-एंड-फोर्थ’ (बार-बार सवाल-जवाब) के साथ जटिल फाइलें और डॉक्यूमेंट्स तैयार करने की क्षमता है। इसकी मदद से शीट्स और फॉर्मूले आसानी से जोड़े जा सकेंगे। ये तमाम खासियत चैटजीपीटी 5.4 को यूजर्स के लिए तोहफा बना रही हैं।

OpenAI के नए मॉडल की खूबियां मन मोह लेंगी!

बात चाहें जटिल फाइलें तैयार करने की हो, या डेटा मैनेजमेंट की। चैटजीपीटी 5.4 यूजर्स के तमाम कार्य आसान बनाने वाला है। सुरक्षा के लिहाज से भी ये अहम है। ओपनएआई का चैटजीपीटी 5.4 मॉडल किसी भी वर्कबुक में बदलाव करने से पहले आपकी अनुमति मांगेगा। ये दर्शाता है कि इस नए मॉडल को कैसे तैयार किया गया है। साथ ही इसमें क्षमता है कि ये डेटा की गलतियां ढूंढ़कर उन्हें ट्रेस कर ठीक कर सकता है। ये ऐसी खासियतें हैं जो यूजर्स का मन मोह सकती हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CJP Protest

जुलाई 24, 2026

Rain Alert 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

कल का मौसम 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

Vande Bharat Train

जुलाई 24, 2026

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026

Jharkhand News

जुलाई 24, 2026