---Advertisement---

Oppo A2 Pro 5G: 12GB रैम के साथ एंट्री ले सकता है स्मार्टफोन, लार्ज बैटरी और धांसू कैमरा मचाएंगे धमाल!

Oppo A2 Pro 5G: फोन कंपनी ओप्पो अपने अपकमिंग फोन को बजट सेगमेंट में जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इस फोन में काफी दमदार फीचर्स दिए जाएंगे। लॉन्च से पहले इसके फीचर्स मार्केट में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जानिए क्या है पूरी डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 9, 2023 12:03 अपराह्न

Oppo A2 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Oppo A2 Pro 5G: स्मार्टफोन मार्केट की बड़ी फोन कंपनी ओप्पो अपने नए फोन पर काफी तेजी से काम कर रही है। बताया जा रहा है कि नए फोन ओप्पो ए2 प्रो 5जी (Oppo A2 Pro 5G) एक बजट सेगमेंट फोन होगा। इस फोन के जरिए कंपनी बजट सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी। ऐसे में इस फोन की कीमत भी कम हो सकती है। इस फोन के लॉन्च से पहले ही इसके खास फीचर्स लीक हो गए हैं। दावा किया जा रहा है कि ये फोन अपने डिजाइन के साथ अपनी कम कीमत की वजह से लोगों की पसंद बन सकता है। जानें क्या हैं इसकी संभावित स्पेसिफिकेशन्स।

Oppo A2 Pro 5G के अनुमानित फीचर्स

ओप्पो के इस अपकमिंग फोन में Mediatek Dimension 7050 चिपसेट दी जा सकती है। ये फोन 6.7 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें हाई रेज्योलूशन मिल सकता है। फोन में एंड्रॉइड 13 ओएस सपोर्ट के साथ टॉप सॉफ्टवेयर दिया जा सकता है। डिवाइस में 12GB रैम के साथ 512GB की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की संभावना है। फोन को चलाने के लिए 5000mah की बैटरी के साथ फास्ट चार्जर दिया जा सकता है।

फीचर्सOppo A2 Pro 5G
प्रोसेसरMediatek Dimension 7050
स्क्रीन6.7 इंच
बैटरी5000mah
बैक कैमरा64MP+ 2MP
सेल्फी कैमरा8MP

Oppo A2 Pro 5G की संभावित कीमत

इसके साथ ही फोन के बैक में 64MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिल सकता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 24000 रुपये हो सकती है। दावा किया जा रहा है कि इस फोन को चीन में 15 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026