---Advertisement---

Oppo A59 5G: नए साल से पहले डबल कैमरे वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन की शुरू हुई सेल, सस्ते में खरीदने का अद्भुत ऑफर

Oppo A59 5G: अगर आप एक बजट रेंज में 5जी फोन तलाश रहे हैं तो आपको ओप्पो का ये फोन पसंद आ सकता है। इसकी सेल स्टार्ट हो गई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 25, 2023 5:33 अपराह्न

Oppo A59 5G
Follow Us
---Advertisement---

Oppo A59 5G: चाइना की पॉपुलर फोन कंपनी ओप्पो अपने दमदार कैमरा मॉडल्स के लिए काफी फेमस है। ऐसे में अगर आप नए साल से पहले किसी ऐसे फोन को खोज रहे हैं, जिसमें कमाल का कैमरा मॉड्यूल मिलता है तो आपको इस खबर से काफी फायदा हो सकता है। दरअसल ओप्पो कंपनी के नए स्मार्टफोन Oppo A59 5G की सेल 25 दिसंबर यानी क्रिसमस से शुरू हो गई है। आगे देखिए क्या है फोन की पूरी डिटेल।

Oppo A59 5G Sale Date

ओप्पो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में गजब के फीचर्स दिए गए हैं। आपको बता दें कि ओप्पो कंपनी का ये फोन अब तक का सबसे सस्ता 5जी फोन है। इस फोन की सेल भारत में 25 दिसंबर से स्टार्ट हो गई है। अगर आप इस दमदार फोन को खरीदना चाहते हैं तो आप Flipkart, Amazon, OPPO की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।

Oppo A59 5G Price

अगर आप SBI, IDFC, बैंक ऑफ बड़ौदा और AU फाइनेंस बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 1500 रुपये कैशबैक मिल सकता है। साथ ही आप 6 महीने की नॉ कॉस्ट EMI ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके 4GB और 128GB वेरिएंट की कीमत 14999 रुपये और 6GB और 128GB वेरिएंट का दाम 16999 रुपये है।

Oppo A59 5G Specifications

Oppo A59 5G फोन में 6.56 इंच की HD प्लस डिस्प्ले दी गई है। इसमें 90hz की रिफ्रेश रेट मिलती है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया गया है। इस मोबाइल में 5000mah की बैटरी के साथ 33W का फास्ट चार्जर मिलता है। फोन में 6GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

फीचर्सOppo A59 5G फोन की डिटेल
स्क्रीन6.56 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6020
बैटरी5000mah
रियर कैमरा13MP+2MP
सेल्फी कैमरा8MP

फोन के रियर में डबल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। ये फोन एंड्रॉइड 13 ओएस पर काम करता है और इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ये फोन Silk Gold और Starry Black रंगों में आता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026