---Advertisement---

Oppo F33 Pro 5G: हाई पावर एफिशियंसी के साथ धाकड़ चिपसेट गेमर्स को देगी फुल टशन, लीक्स जानकर उछल पड़ेंगे फोटोग्राफी के शौकीन!

Oppo F33 Pro 5G: इसी महीने ओप्पो एफ33 प्रो 5जी मोबाइल इंडिया में लॉन्च हो सकता है। इसमें शक्तिशाली प्रोसेसर के साथ गेमर्स के लिए दमदार कूलिंग सिस्टम देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 7, 2026 12:33 अपराह्न

Oppo F33 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Oppo F33 Pro 5G: मोबाइल फोटोग्राफी के लिए ओप्पो के फोन्स काफी प्रचलित हैं। ऐसे में फोन कंपनी अपने आगामी मॉडलों पर खास काम कर रही है। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अपकमिंग ओप्पो एफ33 प्रो 5जी मोबाइल अपने सेगमेंट का सबसे पावरफुल फोन होगा। इसमें दमदार प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो कि एडवांस क्षमताओं से लैस हो सकता है। ऐसे में इसकी धाकड़ परफॉर्मेंस गेमर्स के लिए वरदान साबित हो सकती है। इतना ही नहीं, इसका कैमरा सेटअप भी आते ही लड़कियों के बीच धमाल मचा सकता है।

ओप्पो एफ33 प्रो 5जी के ये फीचर्स जीत सकते हैं गेमर्स का दिल

ताजा रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो अपकमिंग फोन ओप्पो एफ33 प्रो 5जी में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी 5जी चिपसेट दी जा सकती है। यह प्रोसेसर 4एनएम तकनीक पर काम करता है, ऐसे में इसमें बेहतर एनर्जी पावर के साथ संतुलित थर्मल मैनेजमेंट देखने को मिल सकता है। इस वजह से फोन की स्पीड, गेमिंग और परफॉर्मेंस पर जबरदस्त प्रभाव देखने को मिल सकता है। फोन निर्माता इसमें एडवांस तकनीक के साथ वेपर कूलिंग सिस्टम भी जोड़ सकता है, जोकि लंबे टाइम तक गेमिंग के बाद भी फोन को गर्म होने से बचाने की क्षमता से लैस हो सकता है। कंपनी इसमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की स्टोरेज का ऑप्शन जोड़ सकती है।

ओप्पो एफ33 प्रो 5जी का एडवांस कैमरा मचाएगा तहलका

वहीं, कुछ अन्य रिपोर्ट्स की मानें, तो ओप्पो एफ33 प्रो 5जी मोबाइल में दमदार कैमरा मॉड्यूल जोड़ा जा सकता है। इसके रियर में 50एमपी का डबल कैमरा दिया जा सकता है। इसमें नाइट विजन, पोर्ट्रेट मोड समेत कई अन्य कैमरा स्पेक्स देखने को मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसमें एआई पावर्ड कैमरा फीचर्स यूजर्स को सरप्राइज कर सकते हैं। इसके आगे के हिस्से पर 50एमपी का सेल्फी सेंसर शामिल करने की योजना है, जोकि सेल्फी लेने वाले शौकीनों को पसंद आ सकता है।

क्या है अनुमानित लॉन्च और प्राइस डिटेल

हालिया लीक्स के मुताबिक, ओप्पो एफ33 प्रो 5जी को अप्रैल के आखिर तक भारतीय बाजार में लॉन्च करने की उम्मीद है। कंपनी इसे 30 से 35000 रुपये के आसपास उतार सकती है। हालांकि, अभी तक फोन कंपनी ने इसकी कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OnePlus 16

अप्रैल 7, 2026

iPhone Fold

अप्रैल 6, 2026

OPPO K15 Pro

अप्रैल 6, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 6, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8

अप्रैल 6, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 5, 2026